रातभर लगती रही आबरू की कीमत, मौत के बाद सामने आया सच तो मच गया हंगामा Gorakhpur News
दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या मामले में चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। दुष्कर्म के बाद मामले को दबाने के लिए रात भर सौदेबाजी हुई महिला की मौत के बाद मामला खुलकर सामने आया
गोरखपुर, जेएनएन। बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के दोफड़ा गांव में रविवार की रात 40 वर्षीय महिला की दुष्कर्म और हत्या में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। आरोपित जोखन नशे का सेवन करता है। घटना की रात वह घर में अकेले ही थी। घर के सामने पाकर उसे पकड़ लिया और अंदर ले जाकर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। दोबारा दुष्कर्म का प्रयास करने पर महिला के हाथ खुल गए और दोनों में हाथापाई हुई। भागते समय फिसल कर वह गिर गई और बेहोश हो गई।
घर पर भी हुई थी पिटाई
पीडि़त महिला ने घर पहुंचने पर पति और अन्य परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी। यहां भी उसकी पिटाई कर दी गई। दुष्कर्म के सदमे और पिटाई से वह पूरी रात दर्द से कराहती रही। इस बीच गांव के कुछ लोग घर की इज्जत का हवाला देकर समझौता कराने में जुट गए। चर्चा है कि आरोपित बदले में कुछ धन की देने को तैयार हो गया था। सब कुछ तय हो चुका था बस सुबह का इंतजार किया जाता रहा। पीडि़ता को दर्द की दवा मंगाकर घर पर ही दिया गया।
मौत के बाद बिगड़ी बात
इस बीच पीडि़ता की हालत और बिगड़ गई और सुबह मौत हो गई। ससुराली मृतका के मायकों वालों के सवालों से बचने के लिए सुबह यह संदेश भेजा कि मिथिलेश की अचानक तबीयत खराब हो गई है। मेडिकल कालेज ले जा रहे हैं। पीडि़ता का भाई घर से चला ही था तभी दोबारा फोन कर मौत की खबर दे दी गई। पुलिस को इस घटना की सूचना दिए बिना आनन फानन में शव के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हो गई। गांव के चौकीदार यह खबर थाने को दे दी। तत्काल थानेदार गांव में पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। लोगों का कहना है कि यदि महिला की मौन नहीं हुई होती तो यह मामला दब गया होता और दुष्कर्म की बात सामने नहीं आ पाती।
आरोपित ने कबूला जुर्म
पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि अभियुक्त जोखन ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया की मृतका शौच के लिए जा रही थी और वह अपने घर में अकेले मौजूद था। उसने उसका हाथ पकड़ कर घर के अंदर खींच लिया। दुष्कर्म करने की कोशिश की तो,वह विरोध करने लगी,उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे जबरन घर में रोके रखा। दोबारा दुष्कर्म करना चाहा तो हाथापाई करने लगी और इसमें वह जमीन पर गिर गई जिससे उसके हाथ की चूडिय़ां टूट गई। वह दोबारा उठ कर भागने लगी तो बरामदे में फिसल कर गिरी और बेहोश हो गई। कुछ देर बाद मृतका के परिजन आए और उसे लेकर चले गए। घटना के बाद वह भी घर से भाग निकला।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप