गोरखपुर में शहर के चौराहों पर खुलेगा मिल्क पार्लर, नगर निगम ने की तैयारी Gorakhpur News
नगर निगम ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। वह शहर के प्रमुख चाैराहों और प्रमुख स्थानों पर मिल्क पार्लर खोलने जा रहा है। मिल्क पार्लर में शुद्ध दूध के साथ दूध से बने सभी सामान अब पार्लर में ही मिलेंगे। इससे दो तरह के फायदे होंगे।
गोरखपुर, जेएनएन। नागरिकों की सहूलियत के लिए नगर निगम प्रशासन शहर में मिल्क पार्लर खोलने की योजना बना रहा है। मिल्क पार्लर में दूध के साथ ही दूध से बने उत्पाद 24 घंटे मिलेंगे। शहर के प्रमुख स्थानों पर मिल्क पार्लर खोलने के लिए जल्द ही नगर निगम प्रशासन सर्वे भी शुरू कराएगा। जगह चिह्नित कर निजी कंपनियों को संचालन का जिम्मा दिया जाएगा।
एक ही जगह नहीं मिलते दूध और दूध से बने सामान
महानगरों की तरह शहर में दूध और इससे निर्मित उत्पादों के लिए कोई विशेष स्थान नहीं है। दुकानों में ही लोगों को दूध और दूध से बने सामान मिलते हैं। इससे काफी असुविधा होती है। एक ही जगह दूध और दूध से बने सभी उत्पाद तो किसी भी जगह नहीं मिलते हैं। गोरखपुर शहर में अभी इसका पूरा अभाव है। लोगों को यह कमी खटकता रहता है।
नगर निगम के आया में होगा इजाफा
नगर निगम ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। वह शहर के प्रमुख चाैराहों और प्रमुख स्थानों पर मिल्क पार्लर खोलने जा रहा है। मिल्क पार्लर में शुद्ध दूध के साथ दूध से बने सभी सामान अब पार्लर में ही मिलेंगे। इससे दो तरह के फायदे होंगे। पहला तो यह कि गोरखपुर शहर के नागरिकों को एक ही जगह दूध और दूध से बने सभी सामान मिल जाया करेंगे, और दूसरी बात यह है कि इससे नगर निगम को भरपूर आया होगा। इसी को ध्यान में रखकर नगर निगम ने यह योजना बनाई है। गोरखपुर नगर निगम की आबादी और क्षेत्रफल लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में इस तरह के उत्पाद को एक ही जगह उपलब्ध रहने से फायदा होगा।
मिलेगा सस्ता और शुद्ध सामान
प्रमुख स्थानों पर मिल्क पार्लर खुलने से नागरिकों को सस्ता और शुद्ध उत्पाद मिलेगा। नगर निगम प्रशासन कोरोना की दूसरी लहर का प्रभाव कम होने के बाद इस पर तेजी से काम करेगा। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि नगर निगम सीमा में मिल्क पार्लर खोलने के लिए कंपनियों से बात की जाएगी। कोरोना का प्रभाव कम होने के बाद अधिकारी स्थान चिह्नित करेंगे। मिल्क पार्लर खुलने से नगर निगम की आय में भी इजाफा होगा। साथ ही लोगों को सहूलियत मिलेगी।