Move to Jagran APP

गोरखपुर की कई 'निर्भया को है इंसाफ की दरकार Gorakhpur News

दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले पिछले साल के बराबर ही है। कई ऐसी पीडि़ता होंगी जिनके मुकदमे दर्ज नहीं हो पाए। वर्ष 2020 में एक जनवरी से अब तक दुष्कर्म के 22 मामले दर्ज हो चुके हैं।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Fri, 20 Mar 2020 08:57 PM (IST)Updated: Fri, 20 Mar 2020 08:57 PM (IST)
गोरखपुर की कई 'निर्भया को है इंसाफ की दरकार Gorakhpur News
गोरखपुर की कई 'निर्भया को है इंसाफ की दरकार Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। दिल्ली की निर्भया को तो इंसाफ मिल गया। लेकिन गोरखपुर की कई निर्भया को अभी भी इंसाफ की दरकार है। साल भर महिलाओं और बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराधों को लेकर हल्ला मचता रहा। साल भर बच्चियों से लेकर महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़, दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने के लिए अधिकारी चीखते रहे। एंटी रोमियो दस्ते को सक्रिय करने के निर्देश दिए। लोगों में जागरुकता फैलाने, प्रचार-प्रसार और पीआरवी को सक्रिय करने को कहा। फिर भी 2019 और 2018 व 2017 के अपराध के आंकड़ों में ज्यादा फर्क नहीं रहा। दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले पिछले सालों के बराबर ही है। इसके अलावा कई ऐसी पीडि़ता होंगी, जिनके मुकदमे दर्ज नहीं हो पाए। वर्ष 2020 में एक जनवरी से अब तक दुष्कर्म के 22 मामले दर्ज हुए हैं।

loksabha election banner

दो साल में नौ को हुई सजा

दो साल के भीतर दुष्कर्म के नौ मामलों में आरोपितों को न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई है। जिसमें पिपराइच के दो, चौरीचौरा, झंगहा, खोराबार, गुलरिहा, हरपुर-बुदहट, गगहा और पीपीगंज क्षेत्र का एक-एक मामला है।

युवती को अगवा कर होटल में किया दुष्कर्म

13 फरवरी 2020 की रात में गोरखनाथ क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बता युवती को अगवा लिया। रेलवे स्टेशन रोड के होटल में बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म किया। आरोपितों के चंगुल से छूटने के बाद रात में एक बजे पीडि़त घर पहुंची और अगले दिन घटना की जानकारी पुलिस को दी। सीसी फुटेज और होटल में जमा आधार कार्ड की मदद से आरोपितों की पहचान वाराणसी के रहने वाले आशीष सिंह और उसके साथी उसके साथी बलिया, खेजुरी के अजनेरा निवासी आलोक सिंह के रूप में हुई।

महिला अपराध का तुलनात्मक आंकड़ा

घटना     2017   2018   2019

हत्या      22      28      26

दुष्कर्म     99     119      75

छेड़खानी   235    299     258

अपहरण   455     553     358

अभद्रता   06        05      13

शिकायतों पर हो रही कार्रवाई

इस संबंध में एसएसपी डा. सुनील गुप्‍ता का कहना है कि महिला से संबंधित अपराध की हर शिकायत पर मुकदमा दर्ज हो रहा है। आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज रही है। महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा करने के लिए जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। एंटी रोमियो स्क्वाड रोजाना कार्रवाई कर रही है। 1090 को भी प्रभावी बनाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.