विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Manish murder case: छह घंटे में पूछे 50 से अधिक सवाल, दोस्‍तों ने कहा पुलिस व डाक्टर छिपा रहे थे मनीष की मौत

By Navneet Prakash TripathiEdited By:
Published: Sat, 13 Nov 2021 11:36 AM (IST)

मनीष हत्याकांड की जांच करने गोरखपुर पहुंची सीबीआइ दो दिन से घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहना से छानबीन ...और पढ़ें

सीबीआइ टीम ने मनीष के दोस्‍तों से ली घटना की जानकारी। फाइल फोटो
सीबीआइ टीम ने मनीष के दोस्‍तों से ली घटना की जानकारी। फाइल फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। मनीष हत्याकांड की जांच करने गोरखपुर पहुंची सीबीआइ दो दिन से घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहना से छानबीन कर रही है। एनेक्सी भवन में टीम ने चंदन सैनी व उसके दोस्त राणा प्रताप चंद छह घंटे में घटना से जुड़े 50 सवाल किए।जिसका जवाब दोनों ने पूरी बेबाकी से दिया।

दोस्‍तों से पूछा, घटना की रात क्‍या-क्‍या हुआ

सीबीआइ ने राणा प्रताप चंद ने पूछा कि 27 सितंबर की रात क्या हुआ, मनीष के मौत की जानकारी कब और कैसे हुई। जवाब में उसने बताया कि 27 सितंबर की रात में मनीष, हरबीर व प्रदीप के साथ उन लोगों ने अदालत होटल में भोजन किया था। वहां से लौटते समय तीनों को होटल कृष्णा पैलेस में छोड़कर घर जा रहे थे। जैतपुर के पास फलमंडी चौकी प्रभारी अक्षय मिश्रा का चंदन सैनी के पास फोन आया। काल रिसीव करने पर उन्होंने पूछा होटल कृष्णा पैलेस में ठहरे हुए लोगों को आप कैसे जानते हैं। यह बताने पर कि तीनों उसके दोस्त हैं और गोरखपुर घूमने आए हैं।

फोन पर आ रही आवाज से पता चला मुसीबत में हैं दोस्‍त

फोन पर कमरे में मौजूद हरबीर व प्रदीप की भी आवाज आ रही थी। तीनों के मुसीबत में होने के अंदेशा में चंदन, धनंजय और वह होटल पहुंचे।यहां आने पर बताया गया कि पुलिस तीनों को थाने ले गई।वहां से थाने फिर फलमंडी चौकी पहुंचे।मानसी हास्पिटल पहुंचने पर पता चला कि पुलिस मनीष काे लेकर मेडिकल कालेज गई है।वहां पहुंचने पर बताया गया कि मनीष आइसीयू में हैं। एक घंटे तक किसी को अंदर नहीं जाने दिया गया।अनहोनी के संदेह में उन्होंने 112 पर फोन किया ताे वार्ड में जाने दिया गया।वहां पहुंचने पर डाक्टर ने बताया कि मनीष की मौत हो चुकी है।दो घंटे तक पुलिस व मेडिकल कालेज के लोग मनीष की मौत हो छिपाते रहे।चंदन सैनी से भी सीबीआइ ने यहीं सवाल किए।उसने भी यही जवाब दोहराया।

होटल, हास्पिटल व मेडिकल में चौकन्ने रहे जिम्मेदार

जासं. गोरखपुर: मनीष गुप्ता हत्याकांड की जांच करने सीबीआइ के गोरखपुर पहुंचने की खबर मिलते ही होटल कृष्णा पैलेस, मानसी हास्पिटल और मेडिकल कालेज में चहल-पहल बढ़ गई है।शुक्रवार तीनों जगह सुबह से ही जिम्मेदार चौकन्ने रहे।होटल कृष्णा पैलेस का कमरा नंबर 512 और लिफ्ट घटना के बाद से ही सील है।

आज हो सकती है होटलकर्मी और मालिक से पूछताछ

शानिवार को होटल कृष्णा पैलेस के कर्मचारी और होटल मालिक से सीबीआइ पूछताछ कर सकती है।सीबीआइ ने घटना से जुड़े लोगों से क्रमवार पूछताछ शुरू कर रही है। वहीं रविवार के मनीष गुप्ता के गोरखपुर के तीनों दोस्तों को फिर बुलाया गया है। तब तक इनके नए-पुराने सभी बयानों का अध्यन कर सीबीआइ मिलान करेगी। उसके बाद थाने के पुलिसवालों को बुलाकर पूछताछ होगी।