Move to Jagran APP

बंद कमरे में म‍िले प्रेमी-प्रेम‍िका, गांव वालों ने पकड़ा- फ‍िर..

गोरखपुर में किशोरी के कमरे में पकड़े गए युवक के खिलाफ खोराबार पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी की मां ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी थी।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Tue, 19 Oct 2021 03:02 PM (IST)Updated: Tue, 19 Oct 2021 03:02 PM (IST)
बंद कमरे में म‍िले प्रेमी-प्रेम‍िका, गांव वालों ने पकड़ा- फ‍िर..
गोरखपुर में युवक युवती एक बंद कमरे में पकड़े गए।

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र में किशोरी के कमरे में पकड़े गए युवक के खिलाफ खोराबार पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी की मां ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी थी।

loksabha election banner

यह है मामला

किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि खोराबार का रहने वाला राजकुमार गुप्ता बीते शुक्रवार की रात में उनकी बेटी के कमरे में घुस गया। बंधक बनाकर उसने दुष्कर्म किया। आहट मिलने पर परिवार के लोगों ने आरोपित को पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक खोराबार राहुल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दुष्कर्म की कोशिश करने वाले पर केस दर्ज

गुलरिहा पुलिस ने युवती से दुष्कर्म की काेशिश करने वाले आरोपित के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज किया है। आरोपित की तलाश चल रही है। पुलिस को दी तहरीर में युवती ने लिखा है कि 13 अक्टूबर की शाम को वह घर के पास मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी दौरान पहुंचे गांव के पप्पू सिंह ने उसके साथ छेड़खानी करने के साथ ही दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर मां पहुंची तो आरोपित फरार हो गया।प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा विनोद अग्निहोत्री ने बताया कि आरोपित की तलाश चल रही है।

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, केस दर्ज

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले युवक के खिलाफ पीडि़त ने रविवार को खजनी थाने में तहरीर दी।पुलिस आरोप की जांच कर रही है। युवती ने बताया कि सहजनवा के विशनपुर गांव के रहने वाले युवक से तीन साल पहले उसकी जान पहचान हुई थी। शादी का झांसा देकर उसने कई बार दुष्कर्म किया। गर्भ ठहरने पर दवा देकर गर्भपात करा दिया। 14 अक्टूबर को मेला घुमाने के बहाने उसे खजनी पीएचसी के पास बुलाया और दुष्कर्म किया। शादी करने के लिए दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। खजनी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संदिग्ध परिस्थिति महिला की मौत

भीटी रावत गांव के चकिया टोला में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सहजनवां पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गांव के राहुल त्रिपाठी की पत्नी मधु रविवार की सुबह तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिवार के लोग सीएचसी सहजनवा ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।स्वजन ने पुलिस को बताया कि सुबह 11 बजे मधु छत पर कपड़ा डालने गई थी। सीढ़ी पर पैर फिसलने से नीचे गिर गई। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक सहजनवां प्रदीप शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।

घर मे घुसकर की छेड़खानी, लूटपाट का आरोप

महिला ने पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति पर घर में घुसकर छेड़खानी और लूटपाट करने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने लिखा घटना के समय वह कमरे में अकेली थी। मौका पाकर पड़ोस में रहने वाला आरोपित घर में घुस गया। छेड़खाड़ करने के साथ ही दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर फरार हो गया। हरपुर-बुदहट पुलिस ने आरोपित श्यामपाल के खिलाफ छेड़खानी व लूट का केस दर्ज किया है।

नहाते समय फरेन नाले में डूबे युवक की मौत

जोधपुर के बजहा टोला का रहने वाला वीरेंद्र की सुबह नहाते समय फरेन नाले में डूब गया। गांव के लोगों ने उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वीरेंद्र की पट्टीदारी में एक व्यक्ति की मौत हुई थी। बाल उतरवाने के बाद पट्टीदारों के साथ वीरेंद्र फरेन नाले में नहा रहा था। गहरे पानी में जाने की वजह से वह डूब गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.