प्रेमी ने दोस्तों के साथ प्रेमिका से किया सामूहिक दुष्कर्म Gorakhpur News
गोरखपुर में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि बहला-फुसलाकर एक होटल ले गया। वहां अपने दोस्तों के साथ उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में गर्भ ठहरने पर वह जान-माल की धमकी भी दे रहा है।
गोरखपुर, जेएनएन। गीडा थाना क्षेत्र में एक युवती के स्वजन ने गांव के एक युवक पर आरोप लगाया है कि उसने शादी का झांसा देकर उसकी पुत्री से प्रेम संबंध बनाया। बाद में उसे बहला-फुसलाकर एक होटल ले गया। वहां अपने दोस्तों के साथ उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में गर्भ ठहरने पर वह शादी से इनकार कर रहा है और वह उसे जान-माल की धमकी भी दे रहा है।
यह है मामला
युवती के स्वजन ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि युवक ने फेसबुक के जरिये उनकी पुत्री से दोस्ती की। बाद में वह उसे शादी का झांसा देने लगा। दो माह पूर्व वह उसे एक होटल में ले गया। वहां उससे अपने दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में युवती गर्भ से हुई तो उसने युवक से शादी के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। युवती के स्ववजन इसकी शिकायत लेकर युवक के घर गए तो उन्होंने उन्हें गाली देकर भगा दिया और जानमाल की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक गीडा डीडी मिश्रा ने कहा कि प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।
युवक को दबंगों ने घेर कर पीटा
सहजनवां थाना क्षेत्र के ग्राम जाल्हेपार के पास शनिवार रात करीब दस बजे घघसरा निवासी अजय अग्रहरी को कुछ व्यक्तियों ने घेरकर पिटाई की है। उसे मरणासन्न स्थिति में छोड़कर आरोपित वहां से फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
अजय राज में एक ब्रह्मभोज में भोजन बनाने गया हुआ था। घर आते समय मनबढ़ों ने उसे रास्ते में अकेला देखकर उसे मारा पीटा और उसे मरणासन्न स्थिति में छोड़कर वह फरार हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना 112 नंबर पर दी।
मौके पर पहुंची पीआरवी टीम घायल को इलाज के लिए सीएचसी ठर्रापार घघसरा ले गई। वहां उसकी स्थिति गंभीर देख उसे जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिया गया। सहजनवा थाने के दारोगा रविंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।