Live Gorakhpur Nagar Nigam Election 2023 Result: गोरखपुर में खिला कमल, BJP के डॉ. मंगलेश बने मेयर; सपाइयों ने किया हंगामा, पढ़ें- दिनभर की हलचल
Live Gorakhpur Nagar Nigam Election Result 2023 : गोरखपुर में मेयर पद पर डॉ. मंगलेश ने जीत हासिल किया है। भाजपा कार्यकर्ता जहां जीत का जश्न मना रहे वहीं काजल निषाद ने हंगामा खड़ा कर दिया है।
गोरखपुर, जागरण संवाददाता। Live Gorakhpur Municipal Election Result 2023: गोरखपुर में मेयर पद पर भारतीय जनता पार्टी के डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने करीब 60 हजार मतों से जीत हासिल किया है। वह सपा प्रत्याशी काजल निषाद से काफी आगे चल रहे थे। भाजपा की जीत के बाद कार्यकर्ताओं व समर्थकों में जश्न का माहौल है। वहीं पार्षद पदों पर भी विजयी हुए प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है। भाजपा की जीत का एलान होने के बाद सपा प्रत्याशी काजल निषाद ने हंगामा खड़ा कर दिया। उन्होंने धांधली का आरोप लगाया।
सपा का सरकार पर वार
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर किया सवाल।
प्रशासन ने दिया मंलेश को प्रमाणपत्र
गोरखपुर जिला प्रशासन ने मेयर पद के लिए डॉ. मंलेश को प्रमाणपत्र दिया।
गोरखपुर में सुलझा मामला, नहीं होगी रिकाउंटिंग
गोरखपुर में रिकाउंटिंग नहीं होगा। मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव जीत चुके हैं। समर्थकों में जश्न का माहौल है।
गोरखपुर में रिकाउंटिंग पर विचार कर रहा प्रशासन
गोरखपुर में मेयर चुनाव के मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए सपाइयों ने हंगामा किया। इस दौरान मतगणना स्थल पर रिकाउंटिंग का आवेदन देकर काजल निषाद भावुक हो गईं। ऐसे में अब प्रशासन रिकाउंटिंग पर विचार कर रहा है।
संतकबीर नगर में इनको मिली जीत
मजहर नगर पंचायत से अनवरी बेगम निर्दल चुनाव जीत गई हैं। मेहदावल नगर पंचायत से समाजवादी पार्टी की लक्ष्मी निषाद चुनाव जीत गई हैं।
गोरखपुर में रिकाउंटिंग की मांग पर अड़े सपाई
गोरखपुर जिले में मेयर चुनाव में मतगणना को लेकर सपाईयों ने हंगामा खड़ा कर दिया है। वे रिकाउंटिंग की मांग पर अड़े हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं प्रशासन मान मनौव्वल में जुटा है।
महराजगंज के नगर पंचायत परतावल की चेयरमैन बनी प्रियंका
3249 मतों से विजयी होकर नगर पंचायत परतावल की चेयरमैन बनी प्रियंका
- प्रियंका मद्धेशिया बसपा - 6652
- शुभलक्ष्मी सिंह भाजपा - 2453
- पूनम वर्मा निर्दल जीप - 3203
- सुनीता जायसवाल सपा - 235
सिद्धार्थनगर में इनके सिर सजा जीत का ताज
नगर पालिका बांसी में छठे चरण की भी मतगणना समाप्त। सपा प्रत्याशी चमन आरा राइनी 147 मतों से विजयी। भाजपा प्रत्याशी पूनम जयसवाल ने मतगणना पर की आपत्ति। पुनः मतगणना की मांग। एसडीएम बांसी प्रमोद कुमार ने दोबारा मतगणना की दी स्वीकृति। कुछ देर में शुरू होगी पुनः मतगणना।
देवरिया नगर पालिका परिषद पांचवा चक्र
कुल मत 10364
भाजपा 3073
बसपा 812
सपा 2514
निर्दलीय रिक्शा 2778
चौथे चरण में भाजपा आगे
भाजपा की 295 से लीड
कुशीनगर में इनको मिली जीत
नगर पंचायत खड्डा अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की संगीता वर्मा पत्नी दुर्गेश्वर वर्मा 5356 मत पाप्त की। दूसरे स्थान पर सपा की पुष्पा देवी पत्नी अमर जायसवाल 4192 मत प्राप्त की। संगीता वर्मा 1164 मत से विजय प्राप्त की। नगर पंचायत दुदही में बसपा प्रत्याशी शायदा खातून हुए विजयी। 3166 मत पाकर हुए विजयी। दूसरे नंबर पर निर्दल प्रत्याशी पारस को मिला 2160 वोट। 1006 वोट पाकर विजयी हुए बसपा प्रत्याशी शायदा खातून।
महराजगंज
नगर पंचायत निचलौल से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शिवनाथ मद्धेशिया विजयी। उन्हें 6818 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के दुर्गा प्रसाद अग्रहरि को 3302 मत मिले। 3516 वोट से सपा प्रत्याशी विजयी घोषित।
गोरखपुर में सपा प्रत्याशी का हंगामा
#गोरखपुर में मेयर चुनाव के मतगणना को लेकर सपा प्रत्याशी काजन निषाद का हंगामा, धांधली का आरोप#gorakhpurmayorelection #UPnikaychunavresult @gorakhpurpolice pic.twitter.com/FuTt8PIQei
— Pragati Chand (@PragatiChand2) May 13, 2023
सपा प्रत्याशी काजल निषाद ने किया हंगामा
सपा के लोग मान चुके थे लेकिन मौके पर पहुंचीं सपा प्रत्याशी काजल निषाद ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। अधिकारी सपा प्रत्याशी को समझाने में जुटे हैं।
गोरखपुर में सपा प्रत्याशी का हंगामा
मेयर पद पर मतगणना को लेकर सपा प्रत्याशी काजल निषाद ने हंगामा खड़ा कर दिया है। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है।
गोरखपुर में 21वें राउंड के बाद तकनीकी दिक्कत के चलते बढ़े वोट
गोरखपुर में कुल पड़े मतों से अधिक वोटों की गिनती को लेकर सपा बसपा एवं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों ने आपत्ति जताई है। प्रशासन इसे तकनीकी चूक मान रहा है। प्रशासन का कहना है कि 21वें राउंड के बाद कुछ तकनीकी दिक्कत के चलते सभी के वोट बढ़ गए। उसे सुधारा जा रहा है। मौजूद अधिकारी विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशियों को समझाने में लगे हैं।
संतकबीर नगर में तीसरे चक्र में नपं धर्मसिंहवा में बसपा प्रत्याशी 285 मतों से आगे
जगतगुरु शंकराचार्य इंटर कालेज-मेंहदावल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर पंचायत मेंहदावल, बेलहरकला व धर्मसिंहवा के अध्यक्ष व सभासद पद के मतों की गिनती जारी है। नगर पंचायत धर्मसिंहवा के तीसरे चक्र का परिणाम घोषित कर दिया गया है। यहां 285 मतों के अंतर से बसपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी दूसरे व निर्दल प्रत्याशी तीसरे स्थान पर हैं। वहीं नगर पंचायत हरिहरपुर से भाजपा के रविंद्र प्रताप उर्फ पप्पू शाही 2310 वोट से चुनाव जीत गए हैं।
गोरखपुर में रोकी गई मतगणना
गोरखपुर नगर निगम चुनाव की मतगणना में कुल पड़े मतों से लगभग सवा लाख अधिक मतों की गिनती हो गई है। इस बात को लेकर सपा बसपा एवं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों ने आपत्ति जताई। प्रशासन इसे तकनीकी चूक मान रहा है। दोबारा जांच की जा रही है फिलहाल मतगणना रोक दी गई है।
देवरिया नगर पालिका परिषद चौथा चक्र
कुल मत 10403
भाजपा 2934
बसपा 793
सपा 2739
निर्दलीय रिक्शा 2770
चौथे चरण में भाजपा आगे
भाजपा की 164 से लीड
संतकबीर नगर में दूसरे चक्र में नपं बेलहर में 138 मतों के अंतर से बसपा प्रत्याशी आगे
जगतगुरु शंकराचार्य इंटर कालेज-मेंहदावल में नगर पंचायत मेंहदावल, बेलहरकला व धर्मसिंहवा के मतों की गिनती जारी है। नगर पंचायत बेलहरकला के दूसरे चक्र का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें बसपा प्रत्याशी 138 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। वहीं दूसरे पर आजाद समाज पार्टी, तीसरे पर सपा व चौथे स्थान पर भाजपा प्रत्याशी हैं।
गोरखपुर में कमल खिलने की खुशी में जश्न
गोरखपुर जिले में मेयर पद पर आगे चल रहे डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव व समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। सांसद रवि किशन भी मतगणना स्थल पर पहुंच गए हैं। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जश्न की तैयारी कर ली है। रंग-गुलाल उड़ने लगे हैं।
गोरखपुर नगर निगम अपडेट
जीते हुए पार्षद प्रत्याशी (73)
वार्ड 1 — निर्दलीय अरविंद जीते।
वार्ड 2 — बीजेपी के बाला को मिली जीत।
वार्ड 3 — निर्दल रीता ने दर्ज की जीत।
वार्ड 5 — बीजेपी की हकीकुन निसा जीतीं।
वार्ड 6 — भाजपा की जयवंती जीतीं।
वार्ड 7 — बीजेपी के उपेंद्र सिंह जीते।
वार्ड 21 — मोहनापुर से बीजेपी की रामगती जीतीं।
वार्ड 22 — बीजेपी के राजेश।
वार्ड 23 — सपा के चंद्रभान प्रजापति जीते।
वार्ड 24 — भाजपा की हीरामती जीतीं।
वार्ड 25 — बीजेपी के रणंजय सिंह जीते।
वार्ड 26 — सपा से विश्वजीत त्रिपाठी।
वार्ड 27 — बीजेपी के पवन सिंह जीते।
वार्ड 28 — सपा के रमेश यादव जीते।
वार्ड 29 — बीजेपी की मीरा बनी विनर।
वार्ड 30 — गुलरिहा से खुला बीएसपी का खाता, समीना जीतीं।
वार्ड 31 — बीजेपी की निर्मला देवी जीतीं।
वार्ड 32 — सपा की अमीनुन निसा जीतीं।
वार्ड 36 — बीजेपी के राजेंद्र तिवारी जीते।
वार्ड 38 — निर्दल प्रत्याशी छोटेलाल गुप्ता जीते।
वार्ड 39 — निर्दलीय कृष्ण चंद यादव जीते।
वार्ड 40 — निर्दलीय दिनेश जीते।
वार्ड 41 — निर्दलीय जयंत कुमार जीते।
वार्ड 42 — निर्दल प्रत्याशी सपा से आयशा खातून जीतीं।
वार्ड 43 — बीजेपी की ज्ञानती देवी विनर बने।
वार्ड 44 — सपा के विजेंद्र अग्रहरी जीते।
वार्ड 45 — सपा कैंडिडेट विवेक मिश्र 175 वोट से जीते।
वार्ड 47 — सुमन त्रिपाठी ने दर्ज की जीत।
वार्ड 48 — निर्दल छठीलाल जीते।
वार्ड 49 — सपा की सबीहा खातून जीती।
वार्ड 52 — बीजेपी के मनु जायसवाल जीते।
वार्ड 54 — बीजेपी के आनंद कुमार साहनी जीते।
वार्ड 55 — सपा के मोहम्मद शाहिद जीते।
वार्ड 56 — बीजेपी के रविंद्र सिंह जीते।
वार्ड 57 — सपा के अशोक यादव जीते।
वार्ड 58 — सपा के जुबैर अहमद जीते।
वार्ड 59 — बीजेपी के अभिषेक वर्मा जीते।
वार्ड 60 — बीजेपी के अजय कुमार ओझा जीते।
वार्ड 61 — सपा के शहाब अंसारी जीते।
वार्ड 63 — सपा से दिलशाद आलम जीते।
वार्ड 64 — कांग्रेस के अजय यादव भी जीते।
वार्ड 65 — भाजपा के आनंद वर्धन सिंह जीते।
वार्ड 66 — बीजेपी की आरती सिंह जीतीं।
वार्ड 67 — बीजेपी के मनोज निषाद जीते।
वार्ड 68 — बीजेपी के सरवन पटेल जीते।
वार्ड 69 — श्रीरामचौक से निर्दलीय लाली गुप्ता 130 वोट से बनी विजेता।
वार्ड 70 — बीजेपी के धर्मेंद्र सिंह जीते।
वार्ड 72 — बीजेपी के पिंटू गौड़ जीते।
वार्ड 73 — निर्दलीय सौरभ विश्वकर्मा जीते।
मेयर के भाजपा प्रत्याशी मंगलेश 45 हजार वोट से आगे
गोरखपुर में मेयर पद पर 22 राउंड के बाद भाजपा के डॉ. मंगलेश लगभग 45 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर सपा प्रत्याशी काजल निषाद हैं।
नगर पालिका सिद्धार्थनगर
दूसरा चक्र
- गोविंद माधव (भाजपा)- 3292
- रामसेवक लोधी(सपा)- 1166
- राकेश दत्त त्रिपाठी (बसपा)- 2097
- हरिशंकर लाल(कांग्रेस)-91
- निर्मला (आप)- 97
- संजू सिंह (निर्दल)- 2590
- श्याम बिहारी जायसवाल (निर्दल)- 1729
- गुलाम नवी आजाद (आजाद पार्टी)-1662
- नोटा-32
- कुल मतों की गिनती-13707
देवरिया जिले का रुझान
देवरिया जिले में नगर पालिका परिषद गौरा बरहज में अध्यक्ष पद के लिए बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी श्वेता जायसवाल निर्दल प्रत्याशी से 2000 वोटों से आगे चल रही हैं।
न. पा. प. गौरा बरहज अध्यक्ष रुझान
बसपा -4184
निर्दलीय हथौड़ा- 2068
देवरिया नगर पालिका परिषद तीसरा चक्र
- कुल मत 11030
- भाजपा 3340
- बसपा 627
- सपा 2170
- निर्दलीय रिक्शा 3535
गोरखपुर में ईवीएम बदलने का आरोप
वार्ड नंबर 19 गोपलापुर में काउंटिंग रुक गई है। यहां निर्दल प्रत्याशी के पति धर्मेंद्र सिंह ने ईवीएम बदलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वसुंधरा इलाके में उनके परिवार के ही 24 वोट हैं लेकिन सिर्फ चार वोट मिले हैं। आम आदमी पार्टी को यहां 336 वोट मिले हैं।
मुख्यमंत्री के वार्ड से जीते भाजपा प्रत्याशी पवन त्रिपाठी
वार्ड नंबर 78 पुराना गोरखनाथ से भाजपा प्रत्याशी पवन त्रिपाठी जीते। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वार्ड है। वार्ड नंबर 56 रघुपति सहाय नगर से भाजपा के रवींद्र सिंह 129 वोट से जीते। वार्ड 20, लच्छीपुर से सतीश चंद्र जीते, यहां भाजपा के वीर सिंह सोनकर हारे।
कुशीनगर
नगर पंचायत कप्तानगंज दूसरे चक की मतगणना
- भाजपा 2705
- सपा 647
- कांग्रेस 24
- निर्दल पंखा उषा 1548
भाजपा 1157 मतों से निर्दल प्रत्याशी उषा देबी पंखा से आगे
नपा खलीलाबाद में 2,777 मतों से आगे चल रहे निर्दल जगत
एचआरपीजी कालेज खलीलाबाद में शनिवार को मतों की गिनती जारी है। इसमें नगरपालिका परिषद खलीलाबाद से अध्यक्ष पद के सपा समर्थित निर्दल प्रत्याशी जगत जायसवाल 2,777 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं निवर्तमान चेयरमैन व भाजपा प्रत्याशी दूसरे स्थान पर हैं। जबकि बसपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर हैं।
कुशीनगर
नगरपालिका हाटा दूसरे चक की मतगणना
भाजपा 5162
सपा 5659
बसपा 4146
सपा 1500 मतों से आगे
दुदही नगर पंचायत की दूसरे राउंड की मतगणना के उपरांत मत
अजीम आलम बसपा 1611
पारस नाथ निर्दल 951
रामेस्वर सिंह निर्दल 867
शिवशंकर कुशवाहा निर्दल 638
सुरेश राय। भाजपा 624
गोरखपुर
निर्दल प्रत्याशी प्रीती सिंह बांसगांव नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर 37 वोट से बिजयी घोषित।
नगर निकाय निर्वाचन-2023 गोरखपुर
नगर पंचायत गोला बाजार-अध्यक्ष पद
किरन देवी BJP- 2937
लालती BSP -3727
BSP 790 मतों से आगे
नगर पंचायत बड़हलगंज-अध्यक्ष पद
प्रीती BJP- 1862
संध्या SP -2030
2nd राउंड तक SP 168 मतों से आगे
संतकबीर नगर में सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा
नगरपालिका परिषद खलीलाबाद के अध्यक्ष पद के मतों की गिनती में धांधली किए जाने का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने दो बार हंगामा किया। सूचना मिलने पर डीएम संदीप कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व अभिनव रंजन श्रीवास्तव, सीडीओ संत कुमार, एसडीएम रमेश चंद्र पुलिस कर्मियों के साथ मतगणना स्थल पर पहुंचे। समझा-बुझाकर मामले को शांत किया।
नपं मगहर में निर्दल अनवरी 627 मतों से चल रहीं आगे
संतकबीर नगर जिले के एचआरपीजी कॉलेज-खलीलाबाद में शनिवार को नगरपालिका परिषद खलीलाबाद, नगर पंचायत बाघनगर उर्फ बखिरा व मगहर के अध्यक्ष व सभासद पद के मतों की गिनती चल रही है। नगर पंचायत मगहर में प्रथम चक्र के परिणाम में अध्यक्ष पद की निर्दल प्रत्याशी अनवरी 627 मतों से आगे चल रही हैं। वहीं नगर पंचायत बाघनगर उर्फ बखिरा के प्रथम चक्र के परिणाम में अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरिओम बख्शी 345 मतों से आगे चल रहे हैं। नगरपालिका परिषद खलीलाबाद के अध्यक्ष पद के मतों की गिनती में धांधली किए जाने का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने दो बार हंगामा किया।
गोरखपुर
नगर निकाय निर्वाचन-2023 गोरखपुर
नगर पंचायत उरुवा बाजार-अध्यक्ष पद
देवनाथ बेलदार BJP- 1069
कलावती BSP -792
रामफेर INDP - 640
नगर निकाय निर्वाचन-2023 गोरखपुर
नगर पंचायत गोला बाजार-अध्यक्ष पद
किरन देवी BJP- 1459
लालती BSP -1608
BSP -149 मतों से आगे
कान्हा उपवन नगर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी राम भुवाल निषाद हारे।
गोरखपुर में भाजपा आगे
जिला- गोरखपुर
नगर निगम- गोरखपुर
राउंड- 19
भाजपा : 95205
सपा : 60619
बसपा : 13044
कांग्रेस : 4738
सिद्धार्थनगर
नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर वार्ड नंबर 5 डॉ. हेडगेवार नगर साड़ी
विजेता
रेशम
निर्दल 286
उपविजेता
गुंजा देवी
बीजेपी, 227 मत
गोरखपुर में भाजपा आगे
जिला- गोरखपुर
नगर निगम- गोरखपुर
राउंड- 14
भाजपा : 93323
सपा : 59625
बसपा : 12886
कांग्रेस : 4659
गोरखपुर में 33 हजार वोटों से भाजपा आगे
जिला- गोरखपुर
नगर निगम- गोरखपुर
राउंड- 13
भाजपा : 91669
सपा : 58645
बसपा : 12698
कांग्रेस : 4585
आप : 2650
कुशीनगर में बवाल
कुशीनगर जिले के पडरौना में मतगणना स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पुलिस में झड़प हो गई। इस दौरान मौके पर माहौल बिगड़ने की स्थिति पैदा हो गई।
गोरखपुर में भाजपा आगे
जिला- गोरखपुर
नगर निगम- गोरखपुर
राउंड- 8
भाजपा : 73968
सपा : 45552
बसपा : 10343
कांग्रेस : 3610
आप : 1975
संतकबीर नगर
संतकबीर नगर जिले के नगर पंचायत हैंसर धनघटा में भाजपा प्रत्याशी रिंकू मणि सपा समर्थित उम्मीदवार मनीषा पासवान से 511 वोटो से आगे।
देवरिया में मतगणना द्वितीय चक्र
नगर पालिका देवरिया में निर्दल प्रत्याशी शिल्पी मोदनवाल 444 मत से आगे चल रही हैं। भाजपा की अलका सिंह दूसरे स्थान पर। समाजवादी पार्टी तीसरे स्थान पर है। भाजपा एवं निर्दल प्रत्याशी के बीच कांटे का संघर्ष चल रहा है।
दूसरा चक्र
- भाजपा 3566
- सपा 3070
- निर्दल रिक्शा:4010
गोरखपुर में 40 वार्डों में मतगणना पूरी
गोरखपुर के 40 वार्डों में मतगणना पूरी हो चुकी है। वार्ड संख्या 2 बाबा राघवदास नगर से बीजेपी प्रत्याशी बालादेवी विजयी हुई हैं।
सिद्धार्थनगर में मतगणना जारी
सिद्धार्थनगर में मतगणना जारी है। पहले राउंड में इटवा नगर पंचायत की यह स्थिति है।
- भजपा 860
- कांग्रेस 616
- सपा 367
- बसपा 314
कुशीनगर में इनको मिली जीत
कुशीनगर नगर पालिका एवं फाजिलनगर नगर पंचायत की मतगणना में हो रहा विलंब। अभी तक प्रथम चरण मतगणना का परिणाम सामने नहीं आया है। उधर, वार्ड संख्या छह सिविल लाइंस सदस्य पद के लिए निर्दल अर्चना गुप्ता जीतीं। प्राप्त मत - 477। भाजपा सविता जायसवाल - हारी प्राप्त मत - 188।
गोरखपुर में मेयर पद के वोटों की गिनती जारी
जिला- गोरखपुर
नगर निगम- गोरखपुर
राउंड- 6
भाजपा : 59345
सपा : 36463
बसपा : 8325
कांग्रेस : 2613
आप : 1527
कुशीनगर में भाजपा आगे
नगर पंचायत छितौनी में अब तक हुई मतगणना में
भाजपा 506
सपा 328
निर्दल (मेराज)सैनिक 207
निर्दल (अशोक )जीप 112
बसपा 114
कांग्रेस 163
भाजपा 178 वोट से आगे
संतकबीर नगर में जीते ये प्रत्याशी
संतकबीर नगर के धर्मसिहंवा नगर पंचायत सभासद वार्ड नबंर 4 दक्षिण सेवाईचपार से राजकुमार शर्मा 198 भाजपा प्रत्याशी 115 मत से जीते। मुख्तार आलम 83 निर्दल हारे।
कुशीनगर वार्ड नंबर 12 बुलहवापुरी से ये जीते
मुन्ना भईया (सपा) सभाषद
कुल मत 155
निर्दल शंकर जायसवाल
154 मत
एक वोट से सपा विजयी
वार्ड संख्या तीन लोहियानगर सदस्य पद के लिए
प्रदीप सिंह - जीते प्राप्त मत - 284
रोहित चौहान - हारे प्राप्त मत - 272
प्रदीप सिंह 12 मत से जीते
महराजगंज में इन प्रत्याशियों को मिली जीत
नौतनवा नगर पालिका के वार्ड नं 3 हमीद नगर से निर्दल प्रत्याशी राकेश जायसवाल विजयी।
नगर पंचायत बृजमनगंज
वार्ड नंबर चार स्वामी विवेकानंद नगर
विजेता कंचन लता
पार्टी भाजपा
प्राप्त मत 162
उपविजेता पार्टी प्राप्त मत
माला देवी. निर्दल. 145
नगर पंचायत परतावल
वार्ड संख्या - 03
विजेता- ईश्वर राय
पार्टी- निर्दल
प्राप्त मत- 591
उप विजेता - शाहबजान
पार्टी - निर्दल
प्राप्त मत - 159
गोरखपुर में ये प्रत्याशी जीते
वार्ड नंबर 69 श्रीराम चौक हासुपुर से निर्दल प्रत्याशी श्रीमती लाली गुप्ता 150 मतों से विजयी। वार्ड संख्या 65 से भाजपा प्रत्याशी आनंद वर्धन सिह विजयी। वार्ड नंबर 63 से स्पा प्रत्याशी मो दिलशाद आलम राईन लगभग 200 वोट से जीते। वार्ड संख्या 61 साहबगंज से सपा प्रत्याशी शाहब अंसारी विजयी। वार्ड नंबर 46 शक्ति नगर में निर्दल तीन वोट से आगे, बैलट से आएगा परिणाम, बैलट से पांच मत पड़े हैं।
जिला :- गोरखपुर
नगर निगम:- गोरखपुर
राउंड 5:
- बीजेपी :- 50931
- कांग्रेस :- 2029
- सपा :- 30129
- बसपा :- 7538
वार्ड संख्या 5 से बीजेपी प्रत्याशी हकीकुन निशा जीतीं
गोरखपुर में वार्ड संख्या 5 बाबा गंभीर नाथ से बीजेपी प्रत्याशी हकीकुन निशा जीतीं। वार्ड संख्या 63 जगरनाथपुर से सपा प्रत्याशी मो दिलशाद आलम राईन विजयी।
नगर पंचायत धर्मसिहवा संतकबीर नगर
वार्ड संख्या 2
राजेन्द्र 311 निर्दल 134 मत से जीते
हितलाल 177 बसपा प्रत्याशी हारीं
देवरिया नगर पालिका परिषद
चक्र संख्या 1
- भाजपा 387
- बसपा 56
- सपा 501
- निर्दलीय (रिक्शा) 631
नगर पंचायत पथरदेवा
वार्ड नंबर 2 आजाद नगर
विजेता: विजय कुमार
पार्टी :निर्दल
प्राप्त मत:182
उपविजेता:वीरेंद्र प्रसाद
पार्टी:भाजपा
प्राप्त मत:160
महराजगंज नगर पंचायत चौक की स्थिति
- वार्ड संख्या - 02
- विजेता-नरोत्तम प्रसाद
- पार्टी- निर्दल
- प्राप्त मत- 185
- उप विजेता - सुनील कन्नौजिया
- पार्टी - भाजपा
- प्राप्त मत - 143
कुशीनगर के वार्ड नंबर 12 से भाजपा को मिली जीत
कुशीनगर नगरपालिका सीट से भाजपा उम्मीदवार आगे चल रही है। उन्हें प्रथम चरण की मतगणना के दौरान अब तक 251 और सपा प्रत्याशी को 90 मत मिले हैं। अर्जुन पटेल भाजपा प्रत्याशी वार्ड नंबर 12 शास्त्री नगर से विजयी हुए हैं।
मतगणना के दौरान खलीलाबाद में विवाद
संतकबीर नगर जिले के नगर पालिका खलीलाबाद में मतगणना के दौरान विवाद हो गया। पुलिस मौके पर मौजूद है। मामले को शांत कराने में जुटी है।
गोरखपुर के इन प्रत्याशियों को मिली जीत
गोरखपुर शहर के माधोपुर वार्ड से निर्दल प्रत्याशी जीते, भाजपा प्रत्याशी 31 वोट से हारे। समद गुफरान वार्ड संख्या 62 माया बाजार से निर्दल प्रत्याशी विजयी। लाली गुप्ता 69 से निर्दल जीतीं। सपा का टिकट वापस कर दिया था, अंतिम समय में रुपए मांगे जा रहे थे। वार्ड नंबर 64 विष्णु पुरम से कांग्रेस के अजय यादव लगातार चौथी बार जीते। परिवार में पांचवी बार।
गोरखपुर के मेयर प्रत्याशियों को मिले इतने वोट
तीसरे चरण की मतगणना के बाद मेयर पद के भाजपा प्रत्याशी डॉ. मंगलेश 31511 मत और सपा प्रत्याशी काजल निषाद को 18250 मत।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर से भाजपा प्रत्याशी विजयी
गोरखपुर के वार्ड नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर से भाजपा की आरती सिंह जीती। पिछले बार भी भाजपा के प्रत्याशी यहां से विजई हुए थे
कुशीनगर खड्डा में प्रथम चक्र की मतगणना
भाजपा संगीता वर्मा - 1166
सपा पुष्पा जायसवाल - 666
डाक वोट के साथ - भाजपा 1171
सपा - 639
कुल मत - 1888 + 9=1897
भाजपा की संगीता वर्मा सपा की पुष्पा जायसवाल से 475 मत से आगे हैं।
वार्ड नंबर 46 शक्तिनगर से भाजपा की प्रत्याशी पीछे
गोरखपुर के वार्ड नंबर 46 शक्तिनगर से भाजपा की प्रत्याशी पीछे चल रही हैं। यहां सबसे बड़े बूथ विमल स्कूल की मतगणना होने जा रही है। मुझे बूथ भाजपा का माना जाता है। निवर्तमान पार्षद का टिकट काटकर यहां भाजपा ने आशा श्रीवास्तव को टिकट दिया है।
गोरखपुर के इन प्रत्याशियों के सिर सजा जीत का ताज
माधव नगर वार्ड संख्या 10 के बीएसपी प्रत्याशी संतोष चौहान 221 वोट से चुनाव जीते। विश्वजीत त्रिपाठी सपा वार्ड संख्या 26 बेतियाहाता से विजयी। वहीं वार्ड नंबर 45 मैत्रीपुरम से सपा के विवेक मिश्र जीते। यह वार्ड लगातार सातवीं बार से सपा के पास है। विवेक की मां शकुन मिश्रा चार बार पार्षद रहीं। इससे पहले उनके पति दो बार पार्षद रहे। कृष्ण मोहन पांडे नगर वार्ड से भाजपा के प्रत्याशी आनंद वर्धन विजयी हुए हैं। वार्ड संख्या 9 नकहा से बीजेपी प्रत्याशी शशांक सोनकर 300 वोट से निर्दल प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं। वहीं वार्ड संख्या 69 से निर्दल प्रत्याशी लाली गुप्ता विजयी हुईं। वार्ड नंबर 62 माया बाजार से निर्दल समर गुफरान जीते।
पोस्टल बैलेट रुद्रपुर देवरिया में इन दलों को मिले इतने वोट
कुल पड़े मत - 13
1 भाजपा -03
2 कांग्रेस -00
3 सपा -05
4 बसपा -05
5 अन्य -0
महराजगंज में सपा प्रत्याशी पुष्पलता मंगल आगे
नगर पालिका परिषद महराजगंज से सपा प्रत्याशी पुष्पलता मंगल को पोस्टल बैलेट में मिले 20 मत। भाजपा प्रत्याशी उर्मिला देवी को पांच और बसपा प्रत्याशी आशा देवी को 9, तो कांग्रेस प्रत्याशी रीता भारती को 7 मत मिले हैं। पोस्टल बैलेट में सपा प्रत्याशी पुष्पलता मंगल आगे।
परिणाम आने शुरू, जंगल तुलसीराम पश्चिमी से भाजपा प्रत्याशी विजयी
भाजपा से पार्षद पद पर वार्ड नंबर 22 जंगल तुलसीराम पश्चिमी से राजेश कुमार विजयी हुए हैं। वार्ड नंबर 43 शाहपुर से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानती सिंह विजयी हुईं। वार्ड नंबर 2 से भाजपा की बाला देवी जीतीं। जीत के बाद समर्थकों में जश्न का माहौल है।
गोरखपुर में भाजपा के महापौर प्रत्याशी 4000 से ज्यादा वोटों से आगे
पहले चरण में भाजपा के महापौर प्रत्याशी मंगलेश श्रीवास्तव को 4000 से ज्यादा की बढ़त मिली है। वहीं सपा महापौर प्रत्याशी काजल निषाद को कुल 6144 वोट मिले हैं।
- सपा 6144
- बसपा 2151
- भाजपा 10865
सपा की मेयर प्रत्याशी काजल निषाद को भाजपा के बराबर मिल रहे मत
जिन वार्डों में भाजपा के प्रत्याशी लीड कर रहे हैं वहां भी सपा की मेयर प्रत्याशी काजल निषाद को भाजपा के प्रत्याशी के तकरीबन बराबर ही मत मिल रहे हैं।
इन वार्डों में सपा प्रत्याशी चल रहे आगे
वार्ड नंबर 21 बेतियाहाता से सपा के विश्वजीत त्रिपाठी आगे चल रहे तो वार्ड नंबर 28 मानसरोवर नगर से सपा प्रत्याशी रमेश यादव तकरीबन 275 मतों से आगे हैं। वार्ड 29 पंडित रामप्रसाद बिस्मिल नगर से भाजपा आगे है। बाबा गंभीर नाथ नगर से बीजेपी प्रत्याशी हकीबुल निशा 427 वोट से आगे।
शाहपुर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानती देवी 1000 वोट से आगे
शाहपुर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानती देवी 1000 वोट से आगे चल रही हैं। वहीं शहीद शिव सिंह क्षेत्रीय नगर वार्ड नंबर 23 से सपा प्रत्याशी चंद्रभान प्रजापति 500 से ज्यादा मतों से आगे चल रहे। वार्ड नंबर 21 मोहनपुर से भाजपा के रामगति जीतने के करीब। वार्ड नंबर 22 तुलसीराम पश्चिम से भाजपा के राजेश 400 वोट से आगे। वार्ड नंबर 25 गिरधरगंज से भाजपा के रणविजय सिंह जुगनू आगे। उधर, विश्वविद्यालय में बनाए गए मतगणना स्थल पर पहुंचकर जिलाधिकारी व सीडीओ व प्रेक्षक ने मौके का जायजा लिया।
गोरखपुर में शुरू हुई डाक मतपत्रों की गिनती
गोरखपुर जिले में डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हो गई है। सदर तहसील में पिपराइच के मतपत्रों की गणना शूरू होने के साथ ही सुरक्षाकर्मियों की सक्रियता बढ़ गई है।
कुशीनगर में निर्धारित समय पर नहीं शुरू हुई मतगणना
कुशीनगर नगरपालिका व फाजिलनगर नगर पंचायत की मतगणना निर्धारित समय सुबह 8 बजे अभी शुरू नहीं हो पाई है। प्रत्याशियों की नजर मतगणना पर टिकी हुई है। सभी दलों के नेताओं की धुकधुकी बढ़ रही है।
संतकबीर नगर में वीडियोग्राफी के बीच संपन्न होगी मतगणना
संतकबीर नगर जनपद में तीन स्थानों पर मतगणना हो रही है। खलीलाबाद, मेंहदावल और धनघटा में प्रत्याशी और उनके एजेंट पहुंच गए हैं। कुछ ही क्षणों में मतगणना शुरू होगी। 510 मतगणना कर्मी अध्यक्ष व सभासद पद के लिए पड़े 62.42 प्रतिशत मतों की गिनती करेंगे। निर्वाचन अधिकारी (आरओ) व सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) की निगरानी में वीडियोग्राफी के बीच यह कार्य पूर्ण किया जाएगा। इसके बाद चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। आज 92 अध्यक्ष व 867 सभासदों के भाग्य का फैसला होगा।
महराजगंज में कड़ी सुरक्षा के बीच चंद मिनटों में शुरू होगी मतगणना
महराजगंज में मतगणना को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। जिले के 10 निकायों की मतगणना आज होगी। जिले के चार मतगणना स्थलों पर 140 मेज पर 96 अध्यक्ष और 1023 सभासद प्रत्याशियों के वोटों की गिनती की जाएगी। सभी मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। बिना पास के किसी भी व्यक्ति को गतगणना स्थल पर जाने की अनुमति नहीं मिल रही।
देवरिया में 1668 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला
देवरिया में नगरीय निकायों के चुनाव के लिए मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना सभी केंद्रों पर थोड़ी देर में शुरू हो जाएगी। पहले डाक मतपत्र गिने जाएंगे। उसके बाद मतपेटियों में पड़े मतों की गणना होगी। अध्यक्ष पद के 172 व सभासद पद के 1496 यानी कुल 1668 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।
कुशीनगर में शुरू होने वाली है मतगणना
कुशीनगर नगरपालिका व फाजिलनगर नगर पंचायत की मतगणना कसया के मालती पांडेय बालिका विद्यालय में शुरू होने वाली है। एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव व सीओ कुंदन सिंह व्यवस्था में जुटे हुए हैं। मतगणना अभिकर्ताओं को व्यवस्थित करने का कार्य अंतिम चरण में है। सुरक्षा के व्यापक प्रबंध के बीच अब से कुछ ही देर बाद मतगणना शुरू होगी।