Move to Jagran APP

Highlights Coronavirus Gorakhpur News: गोरखपुर में पांच की मौत, 81 नए लोगों में मिला संक्रमण

Live Gorakhpur Coronavirus Updates 24 june गोरखपुर-बस्ती मंडल में कोरोना वायरस की खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Fri, 24 Jul 2020 09:15 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jul 2020 08:54 PM (IST)
Highlights Coronavirus Gorakhpur News: गोरखपुर में पांच की मौत, 81 नए लोगों में मिला संक्रमण
Highlights Coronavirus Gorakhpur News: गोरखपुर में पांच की मौत, 81 नए लोगों में मिला संक्रमण

गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर में पांच कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। शुक्रवार को 391 नमूनों की जांच हुई जिसमें 310 निगेटिव व 81 में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें 59 शहर के हैं। 

loksabha election banner

अब जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 1430 हो गई है। इसमें 740 ठीक होकर घर गए, 35 की मौत हो चुकी है। 655 मरीजों का इलाज चल रहा है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमितों के गांव व मोहल्ले सील कर दिए गए हैं। सैनिटाइजेशन चल रहा है।

महराजगंज कोरोना के 28 नए केस, संक्रमितों की संख्‍या 447 हुई

महराजगंज जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार  बढ़ती जा रही है। गुरुवार देर रात आई रिपोर्ट में जिले में 28 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।  जिलाधिकारी डॉक्टर  उज्ज्वल कुमार ने बताया कि  28 लोगों  की रिपोर्ट  पॉजिटिव आई है । जिसमें से एक सिसवा बाजार, एक तेंदुआ कुटी, दो बिस्मिलनगर, दो मिठौरा, दो बालू खास, एक घुघुली, दो टीवी क्लीनिक महराजगंज, तीन राजीवनगर, एक पनियारा, दो धनेवा धनेई, दो गांधीनगर,  एक सीएचसी रतनपुर, एक अंबेडकरनगर, एक लखमा थरुवा, दो शास्त्रीनगर, एक नौतनवा, एक मधवाढाला, एक पुरंदरपुर तथा  एक हमीद नगर महराजगंज  का निवासी है। अब जनपद में कुल कोरोना  मरीजों की 447 हो गई  है। कोरोना  सक्रिय मामले 152 हैं।  स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 289 है। जबकि अबतक छह लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ एके श्रीवास्तव ने बताया कि 28  पॉजिटिव मरीजों को कोविड केयर अस्पताल पुरैना में भर्ती कराया जा रहा है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के परिजनों का भी नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।

बस्ती में 10 और मिले करोना पाॅजिटिव, अब तक 631 संक्रमित

बस्ती जिले में कोरोना वायरस के मामले दिन ब दिन बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर और जिला अस्पताल ट्रूनेट जांच मशीन से 530 रिपोर्ट जारी की गई। जिसमें 520 निगेटिव जबकि 10 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसी के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 631 पहुंच गई है। संक्रमितों को लेवल वन अस्पताल ओपेक चिकित्सालय कैली, जवाहर नवोदय विद्यालय रुधौली व परशुरामपुर में शिफ्ट कराया जा रहा है। कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 19 है। अब 387 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 210 है। संक्रमितों की पुष्टि होते ही खलबली मच गई। अभी भी 1026 लोगों की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है। संक्रमितों में गांधीनगर स्काउट प्रेस के पीछे एक युवती, गौर के डुहवा मिश्र में एक, पांडेय बाजार पुरानी बस्ती में एक, बहादुरपुर ब्लाक के पगार में एक, सेखपुरा में एक, सदर ब्लाक के महरा कटया में एक, मूड़घाट गांव में एक, जगदीशपुर वाल्टरगंज में एक, महापट्टी कंपनीबाग में एक, शहर के अलग अलग मुहल्ले में दो व्यक्ति शामिल हैं। सीएमओ डा. एके गुप्ता ने बताया कि संक्रमित मिले मरीजों के संपर्क में रहने वाले लिस्टिंग की जा रही है। सभी को क्वारंटाइन कराया जा रहा है।

सिद्धार्थनगर में कोरोना वायरस के 11 नए केस मिले, 490 हुई संक्रमितों की संख्या

बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर से शुक्रवार को 296 लोगों की जांच रिपोर्ट आई है। इसमें 285 लोग निगेटिव मिले हैं। 11 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें नौ लोग डुमरियागंज एसबीआई के संक्रमित हैं। नगरपालिका सिद्धार्थनगर के वार्ड जवाहरनगर व मिठवल ब्लाक के प्रतापपुर में एक-एक पॉजिटिव हैं। जिले में पॉजिटिव की संख्या 490 हो गई है। 307 ठीक हुए हैं। 11 की मौत हो चुकी है। 173 एक्टिव केस है। चार लोग स्वस्थ होकर घर वापस गए। 

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि अभी तक 18111 लोगों का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। 16446 की जांच रिपोर्ट मिली है। इनमें 14924 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 507 की रिपोर्ट आनी शेष है। 461 लोगों का नमूना एकत्र किया गया है। स्वस्थ होने वालों में नौगढ़ ब्लाक के दो व शोहरतगढ़ और बढ़नी के एक-एक मरीज है। जिला अस्पताल में 200 बेड के एल-वन एमसीएच विंग में 142 लोगों का इलाज चल रहा है।  कैली अस्पताल बस्ती में 14, जवाहर नवोदय विद्यालय रुधौली बस्ती में तीन, केजीएमयू लखनऊ, डा. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ, लोकबंधु नारायण संयुक्त चिकित्सालय लखनऊ में दो-दो, बीआरडी मेडिकल कालेज व होम आइसोलेशन में एक-एक मरीज का इलाज चल रहा है। पांच लोग निजी अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं। प्रशासन की ओर से स्थापित एल-वन सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल करौंदा मसिना, सेंट थामस खलीलाबाद संतकबीरनगर, सीएचसी बर्डपुर, सीएचसी मुंडेरवा में भी आइसोलेट करने की व्यवस्था की गई है।

संतकबीर नगर में  35 नए केस मिले 

शुक्रवार को संतकबीर में कोरोना वायरस के 435 सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें 400 निगेटिव और कलेक्ट्रेट के पांच कर्मी समेत 35 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इस दिन 10 पाॅजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। बहरहाल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 650 हो गई है। बढ़ती संख्या से लोगों में कोरोना के प्रति भय बढ़ता जा रहा है।

कलेक्ट्रेट परिसर में 20 जुलाई को कैंप लगा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कलेक्ट्रेट व विकास भवन के कुल 80 कर्मियों के स्वाब का सैंपल जांच के लिए क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केंद्र(आरएमआरसी)-गोरखपुर भेजा था। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में कलेक्ट्रेट के पांच, पुलिस लाइन के एक, जनपद न्यायालय के एक समेत सात, खलीलाबाद ब्लाक के सात, सेमरियावां ब्लाक के छह, नाथनगर ब्लाक के पांच, बघौली ब्लाक के तीन तथा सांथा ब्लाक के एक कुल 35 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इन्हें सेंट थामस इंटर कालेज-खलीलाबाद के कोरोना वार्ड में भर्ती किया जाएगा। इसके इतर 10 पाॅजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। अब तक 19,197 स्वाब के सैंपल की जांच हो चुकी है। इसमें 17,001 निगेटिव और 650 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। अब तक कोरोना से आठ लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 468 पाॅजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पर पहुंचे हैं। वर्तमान में 174 पाॅजिटिव मरीजों का कोरोना वार्ड में उपचार चल रहा है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मोहन झा ने यह जानकारी दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.