Move to Jagran APP

सैनिक की बेटी से मकान मालिक के दामाद ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

गोरखपुर में सैनिक की बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बलिया जिले का रहने वाला आरोपित प्राइवेट कंपनी में काम करता है। शाहपुर क्षेत्र में उसकी ससुराल है। दो दिन पहले सैनिक की पत्नी ने शाहपुर थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज कराया था।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Tue, 24 Aug 2021 01:10 PM (IST)Updated: Tue, 24 Aug 2021 01:10 PM (IST)
सैनिक की बेटी से मकान मालिक के दामाद ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
गोरखपुर में एक सैन‍िक की बेटी के साथ दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। सैनिक की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित मकान मालिक के दामाद को शाहपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। बलिया जिले का रहने वाला आरोपित प्राइवेट कंपनी में काम करता है। शाहपुर क्षेत्र में उसकी ससुराल है। दो दिन पहले सैनिक की पत्नी ने शाहपुर थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज कराया था।

loksabha election banner

यह है मामला

दो दिन पहले सैनिक की पत्नी ने शाहपुर थाने पहुंचकर तहरीर दी थी। जिसमें उसने लिखा था कि 14 वर्षीय बेटी के साथ किराए पर कमरा लेकर शाहपुर क्षेत्र में रहती थी।बलिया जिले के हल्दी थानाक्षेत्र स्थित सीताकुंड का रहने वाला दीपक तिवारी उर्फ अभिषेक मकान मालिक का दामाद है। वह शहर में प्राइवेट कंपनी में काम करने के साथ ही शहर में किराए पर कमरा लेकर रहता है। ससुराल आते-जाते उसकी जान पहचान उनसे भी हो गई। एक सप्ताह पहले घर पर उनकी 14 वर्षीय बेटी थी। जिसको अकेला पाकर आरोपित ने दुष्कर्म किया। थानाध्यक्ष शाहपुर दुर्गेश सिह ने बताया कि दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट का केस दर्ज कर आरोपित को सोमवार की सुबह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर नौ से गिरफ्तार किया गया। दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

युवक की गला दबाकर हत्‍या

पिपराइच के मुडिय़ारी बुजुर्ग निवासी 35 वर्षीय मनोज यादव की हत्या करके बदमाशों ने रमवापुर गांव के पास सड़क किनारे शव फेंक दिया। मनोज कुसम्ही बाजार में एक डेयरी पर काम करता था। पुलिस स्वजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है। मुडिय़ारी बुजुर्ग निवासी लोरिक यादव के दो पुत्रों में मनोज बड़ा था। वह पिछले छह वर्षों से अपनी पत्नी व बच्चों को लेकर अलग रहता था। मनोज की पत्नी रीना इस समय मायके में थी। सोमवार सुबह मनोज के हत्या की सूचना सुनकर व अपने दोनों बेटे 14 वर्षीय विनीत व 12 वर्षीय कार्तिकेय को लेकर लौटी है। रीना ने बताया कि मनोज डेयरी पर काम करने के कारण पखवारे अथवा माह भर में एक बार घर आता था।

पखवारे भर से वह डेयरी पर ही था। मनोज के छोटे भाई रोहित यादव के मुताबिक उसके भाई की किसी से दुश्मनी नहीं थी। मनोज का गला गमछे से कसा हुआ था। इससे प्रतीत होता है कि उसकी हत्या गला कस कर की गई है। मृतक के हाथ-पैर में भी चोट के निशान हैं। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी, सीओ चौरीचौरा जगतराम कन्नौजिया सुबह घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक पिपराइच सूर्यभान स‍िंह से घटना की जानकारी लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.