कुशीनगर में जमीन के विवाद में कुदाल से काटकर महिला की दिन दहाड़े हत्या
Kushinagar Crime News कुशीनगर में एक पड़ोसी ने जमीन विवाद में बुधवार को महिला की कुदाल से काटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व मिट्टी भराई को लेकर दोनो में विवाद हुआ था।
कुशीनगर, जागरण संवाददाता। कसया थाना क्षेत्र के गांव कुड़वा उर्फ़ दिलीपनगर के भागी बिंद टोला में एक बुजुर्ग महिला की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस घटना के हर पहलू की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। मृतका के बहू ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
यह है मामला
कुड़वार उर्फ़ दिलीपनगर के भागी बिंद टोला निवासी मृतका की बहू जनता देवी ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। आरोप है कि उसके पड़ोसी अर्जुन कश्यप पुत्र विंदेश्वरी कश्यप ने बुधवार की सुबह करीब पांच बजे दुलारी देवी (62) पत्नी रामअधार कश्यप को कुदाल से वार कर काट दिया। घटना उस समय की है जब दुलारी देवी सब्जी लेकर घर आ रही थी, उस दौरान उनके मोबाइल पर कोई काल आया और मिट्टी की ढेर पर बैठकर बात कर रहीं थीं। उसी बीच अर्जुन कुदाल से वार कर लहूलुहान कर दिया। इलाज के लिए परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे कि डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मिट्टी भराई को लेकर हुआ था विवाद
गांव के लोगों का कहना है कि दो दिन पूर्व मिट्टी भराई को लेकर विवाद व कहासुनी हुई थी। लेकिन पुलिस कोई वजह होने से अभी इंकार कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतका टोले पर संचालित प्राथमिक विद्यालय पर रसोइयां थी।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
इस संबंध में एसएचओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया तहरीर मिली है। हत्यारोपित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जल्द हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस ने हत्यारोपित महिला को भेजा जेल : सेवरही के चर्चित अशोक रौनियार की मृत्यु के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उपनगर के वार्ड नंबर 10 इंदिरा नगर निवासी 30 वर्षीय अशोक रौनियार का शव संदिग्ध परिस्थिति में बीते 26 मार्च को सुबह साढ़े आठ बजे उपनगर के ही वार्ड नंबर दो जानकी नगर निवासी माया राय पत्नी राजेश राय के घर मिला था। युवक दो दिन पूर्व दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकला था।
एक वर्ष पहले भगाई गई युवती बरामद
खड्डा क्षेत्र के एक गांव से एक वर्ष पहले भगाई गयी युवती को खड्डा कस्बा के शिवाजी चौक से पुलिस ने बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक धनवीर ङ्क्षसह ने बताया कि सूचना के आधार एसआइ राजेश यादव, महिला सिपाही प्रसून ङ्क्षसह, प्रियंका यादव की टीम ने युवती को बरामद किया है।