Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    त्योहारों पर सुरक्षा के रखे जाएं पुख्ता इंतजाम, सीएम योगी ने अधिकारियों संग बैठक में दिए दिशा-निर्देश

    Updated: Sun, 15 Sep 2024 10:39 AM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे पर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। बाढ़ को लेकर भी सतर्क रहने को कहा। विकास योजनाओं की समीक्षा की और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के लोकार्पण की तिथि की घोषणा की। उन्होंने अब तक की गई तैयारी के बारे में जानकारी भी ली।

    Hero Image
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर आए हैं। जागरण

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दोपहर बाद गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखे जाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अब तक की गई तैयारी के बारे में जानकारी भी ली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कानून व्यवस्था के साथ उन्होंने बाढ़ को लेकर सतर्क रहने को भी कहा। मंडल एवं जिले में बाढ़ बचाव को लेकर किए जा रहे उपायों एवं तैयारी से उन्हें अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में चल रही विकास योजनाओं को समय से पूरा किया जाए।

    नियमित रूप से इसकी निगरानी की जाए। उन्होंने भटहट-बांसस्थान मार्ग पर पिपरी में बन रहे आयुष विश्वविद्यालय की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चंपा देवी पार्क में प्रस्तावित कन्वेंशन सेंटर के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री को बताया गया कि काम शुरू हो चुका है।

    इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में पति ने पत्नी को हथौड़े से पीटकर की हत्‍या, डायल 112 पर दी सूचना

    फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का लोकार्पण 19 को

    रामगढ़ताल में तैयार फ्लोटिंग रेस्टोरेंट 'फ्लोट' का लोकार्पण 19 सितंबर को किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फीता काटकर इसका लोकार्पण करेंगे। संचालकों की ओर से रेस्टोरेंट तैयार किया जा चुका है। इसमें दो तल एवं छत पर लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया जा सकेगा।

    जीडीए के उपाध्यक्ष आनन्द वर्द्धन ने बताया कि लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गई है। संचालकों को सभी जरूरी तैयारी करने को कहा गया है।

    इसे भी पढ़ें- नदी में मिला युवक का शव, थाने पहुंची प्रेमिका ने कहा- चचेरे भाई ने ली जान

    comedy show banner
    comedy show banner