बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी विद्यालय भी बंद
गोरखपुर : बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भी बंद कर दिए गए हैं।
By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Aug 2017 01:28 AM (IST)Updated: Sat, 19 Aug 2017 01:28 AM (IST)
गोरखपुर : बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भी बंद कर दिए गए हैं। विद्यालय में रहने वाली बालिकाओं को उनके परिजनों के पास भेज दिया गया है।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के जिला समन्वयक विवेक जायसवाल के अनुसार कैंपियरगंज के अलावा जंगल विलेज, पिपरौली और जंगल कौड़िया स्थित विद्यालय को भी बंद कर दिया गया है। छात्राओं को उनके घर भेज दिया गया है। अब बाढ़ की स्थिति सामान्य होने के बाद ही विद्यालय संचालित किए जाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें