Move to Jagran APP

काशी व मथुरा समस्या का भी होगा समाधान

शफाअत हुसैन ने बुधवार को कुशीनगर में पत्रकारों बातचीत कर रहे थे। वह भारत-तिब्बत संवाद मंच के राष्ट्रीय समन्वयक डा. संजय शुक्ल के साथ देवरिया जाते हुए कुछ समय के लिए कुशीनगर में भंते महेंद्र के यहां रुके थे।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 09:30 AM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 01:57 PM (IST)
काशी व मथुरा समस्या का भी होगा समाधान
कुशीनगर में भंते महेंद्र से वार्ता करते भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री शफाअत हुसैन।

गोरखपुर, जेएनएन। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री व उप्र वक्फ विकास निगम के निदेशक शफाअत हुसैन ने कहा कि सरकार राम मंदिर बनाने के बाद मथुरा व काशी का विवाद भी समाप्त कराएगी। ताकि किसी तरह का कोई विवाद न रह जाए।

loksabha election banner

शफाअत हुसैन ने बुधवार को कुशीनगर में पत्रकारों बातचीत कर रहे थे। वह भारत-तिब्बत संवाद मंच के राष्ट्रीय समन्वयक डा. संजय शुक्ल के साथ देवरिया जाते हुए कुछ समय शफाअत हुसैन ने बुधवार को कुशीनगर में पत्रकारों बातचीत कर रहे थे। वह भारत-तिब्बत संवाद मंच के राष्ट्रीय समन्वयक डा. संजय शुक्ल के साथ देवरिया जाते हुए कुछ समय के लिए कुशीनगर में भंते महेंद्र के यहां रुके थे। के लिए कुशीनगर में भंते महेंद्र के यहां रुके थे। उन्‍होंने कहा कि भारत सरकार के जम्मू-कश्मीर में भूमि कानून में संशोधन करने से राज्य का तेजी से विकास होगा। यह सरकार की बड़ी पहल है। क्योंकि देश के किसी राज्य का व्यक्ति वहां जमीन खरीदकर कारोबार लगा सकेगा। पहले ऐसा नहीं था। भाजपा के सभी संकल्प पूरे हो रहे हैं। 

हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की शुरुआत हो चुकी

उन्‍होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की शुरुआत हो चुकी है। एक प्रश्न के उत्तर में हुसैन ने कहा कि जम्मू-काश्मीर के कुछ नेताओं का विरोध बेबुनियाद है। वह वहां की जनता की भलाई नहीं चाहते हैं। पहले विकास के लिए जो बजट आता था उसका बंदरबांट होता था। अब बजट सीधे जनता को जाएगा। इसलिए कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। यह हमारी सरकार की उपलब्धि है। वहां की जनता भी ऐसे नेताओं को समझ चुकी है। सरकार के कार्यों की सराहना विदेशों में भी हो रही है। उन्‍होंने कहा कि भारत में विकास इतनी तेजी के साथ हो रहा है कि उसकी चर्चा विदेशों में हो रही है। सरकार की अनगिनत उपलब्धियां हैं। जहां देखो वहां विकास के कार्य हो रहे हैं। पिछली सरकारों में कभी ऐसा देखने को नहीं मिला। उन्‍होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश को ही देखिए, हर जगह विकास के कार्य होते दिखाई देंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.