विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शीघ्र शुरू होगा कुशीनगर का अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट : कलराज मिश्र

By Pradeep SrivastavaEdited By:
Published: Wed, 24 Oct 2018 02:54 PM (IST)Updated: Fri, 26 Oct 2018 10:30 AM (IST)

पूर्व केंद्रीय मंत्री व देवरिया से भाजपा सांसद कलराज मिश्र ने कहा कि कुशीनगर का अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट बनकर तैयार है। इसे शीघ्र चाले किया जाएगा।

शीघ्र शुरू होगा कुशीनगर का अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट : कलराज मिश्र
शीघ्र शुरू होगा कुशीनगर का अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट : कलराज मिश्र

गोरखपुर, (जेएनएन)।  पूर्व केंद्रीय मंत्री व देवरिया के सांसद कलराज मिश्र ने कहा कि केंद्र, प्रदेश व देवरिया लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्यों से नित्य प्रति नया कीर्तिमान स्थापित हो रहा है। सड़कें, पेयजल, सोलर प्रकाश व्यवस्था इसका उदाहरण हैं तो जनधन, सौभाग्य, आवास जैसी योजनाओं से लोक कल्याण हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश वैश्विक स्तर पर मजबूत हुआ है। कलराज मिश्र कुशीनगर के तमकुही विकास खंड के ग्राम राजापाकड़ में आयोजित सदस्यता अभियान को संबोधित कर रहे थे। कहा कि भाजपा विश्व में सबसे ज्यादा सदस्यों वाली राजनीतिक पार्टी बन चुकी है और इस उपलब्धि का श्रेय समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है। विगत साढ़े चार वर्षों में देवरिया लोकसभा में अभूतपूर्व विकास कार्य हुआ है। मेडिकल कालेज की स्थापना से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का कार्य लगभग पूर्ण होने के कगार पर है। इसे शीघ्र चालू किया जाएगा। पूर्व प्रमुख विजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार में देश निरंतर विश्वगुरु बनने के पथ पर अग्रसर है। अध्यक्षीय संबोधन में मंडल अध्यक्ष डा. कन्हैया शर्मा ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव भाजपा की जीत के लिए मजबूती से जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी, राधेश्याम पांडेय, पूर्व जिला महामंत्री अजय राय, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ज्ञानेश्वर मिश्र आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान छह लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। संचालन रमाकांत पांडेय ने किया। इस दौरान लोक सेवा समिति सदस्य सत्येंद्र मिश्र, ओएसडी शशि मिश्र, सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार दुबे, व्यास मिश्र, रामबिहारी राय, पंकज पांडेय, श्रीनिवास राय, बूथ प्रमुख लोकनाथ सिंह, केन यूनियन के संचालक सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, पुरुषोत्तम गुप्ता, सतीश श्रीवास्तव, सुधीर सिंह, ध्रुप निषाद, राजा प्रताप आदि मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।