विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Politics: गोरखपुर में बोले भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, पीएम मोदी ने द‍िखाया कैसी होती है ज‍िम्‍मेदार सरकार

By Pradeep SrivastavaEdited By:
Published: Fri, 10 Jun 2022 03:05 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jun 2022 08:13 PM (IST)

BJP National President JP Nadda भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कहा क‍ि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत की ...और पढ़ें

गोरखपुर में जनसभा को संबोध‍ित करते भाजपा के राष्‍ट्रेय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा। - जागरण
गोरखपुर में जनसभा को संबोध‍ित करते भाजपा के राष्‍ट्रेय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा। - जागरण

गोरखपुर, डा. राकेश राय। BJP National President JP Nadda: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी की सरकार बनने से पहले देश मे राजनीति का संस्कार भ्रष्टाचार, वंशवाद, संप्रदायवाद और परिवारवाद पर आधारित था। मोदी ने अपने कुशल नेतृत्व में विकासवादी राजनीति कर इस संस्कार को बदल दिया।

भाजपा कार्यालय का क‍िया लोकापर्ण

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार केवल बिल्डिंग विकास को ही विकासवाद नहीं मानती। वह जनता का विकास भी चाहती है। यही एक जिम्मेदार सरकार की खूबी होती है, जो मोदी सरकार ने करके दिखाया है। नड्डा शुक्रवार को गोरखपुर के रानीडीहा में भाजपा के नए क्षेत्रीय कार्यालय और प्रदेश के साथ जिला कार्यालयों के लोकार्पण के बाद आयोजित गरीब जन कल्याण जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

पीएम मोदी व सीएम योगी ने रचा इत‍िहास

उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को चलाकर और उससे पूरी जिम्मेदारी से जनता को जोड़कर जवाबदेही वाली सरकार होने का प्रमाण दिया। इस क्रम में उन्होंने वह कल्याणकारी योजनाएं गिनाईं, जो केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं।

योजनाओं का लाभ ग‍िनाया

नड्डा ने उन योजनाओं से जनता को मिलने वाले लाभ का आंकड़ा भी प्रस्तुत किया। कोरोना संक्रमण काल में मोदी सरकार की नीति की सराहना करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि जनवरी 2020 में यह महामारी देश में आई और जनवरी 2021 में सरकार के प्रयास से जनता को 2-2 वैक्सीन मिल गई। ऐसा एक जिम्मेदार सरकार ही कर सकती है।

दूसरे देशों को भी उपलब्‍ध कराई कोरोना की वैक्‍सीन

उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में केवल भारत को ही नहीं बल्कि दुनिया के 100 देशों को कोरोना का वैक्सीन उपलब्ध हो पाई। इन देशों में साढ़े 18 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज भारत सरकार की ओर से भेजा गई। 48 देशों को तो यह वैक्सीन मुफ्त दी गई। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व का ही नतीजा है कि भारत अब मांगने वाला नहीं बल्कि देने वाला देश बन चुका है। यूक्रेन ने फंसे भारतीयों को पूरी सुरक्षा के साथ भारत पहुंचाने की चर्चा भी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की।

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को सकुशल न‍िकाला

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विशेष प्रयास से ही यूक्रेन में फंसे 23 भारतीय बच्चे सुरक्षित अपने देश वापस लौट सके। यही नहीं दूसरे देशों के बच्चों ने भी भारत के तिरंगे की आड़ लेकर अपने देश पहुंचना सुनिश्चित किया। नड्डा ने बताया कि मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार को गरीबी को 10% कम करने में सफलता मिल सकी है। पहले गरीबी का प्रतिशत 22 था अब घटकर 12 रह गया है। ऐसा सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं के चलते ही संभव हो सका है।