धारा 370 हटने पर गोरखपुर में होली और दीवाली जैसा जश्न Gorakhpur news
गोरखपुर में होली और दीवाली जैसा जश्न देखा गया। सड़कों पर आम आदमी से लेखर खास लोग खुश नजर आए। कश्मीर मुद्दे पर महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं।
By Edited By: Published: Mon, 05 Aug 2019 10:51 PM (IST)Updated: Tue, 06 Aug 2019 02:28 PM (IST)
गोरखपुर, जेएनएन। जम्मू कश्मीर में धारा 370 को हटाने व प्रदेश को दो भागों में बांटने के फैसले से गोरखपुर शहर में होली और दीवाली जैसा माहौल देखा गया। हर तरफ खुशियां, कहीं पटाखे फोड़े जा रहे थे तो कहीं मिठाइयां वितरित हो रही थी। कहीं पर गुलाल उड़ाए जा रहे थे। ढोल नगाड़ा भी बज रहा था। कश्मीर के मामले में शहर के लोगों को जैसे ही सूचना मिली, हर तरफ एक दूसरे को बधाई देने का क्रम शुरू हो गया।
भाजपा कार्यकर्ता और ¨हदूवादी संगठन खुशी तो मना ही रहे थे, शहर के दुकानदार, व्यापारी, निजी संस्थान के साथ-साथ आम आदमी भी खुशी के इस माहौल शामिल दिखा। देखेत-देखते लोग सड़क पर उतर आए। जिधर देखिए, उधर ही ढोल-नगाड़ा बजाते हुए लोग नजर आए। सड़क पर चलने वाले रिक्शा, टैंपों वालों तक को मिठाई खिलाई गई। कुछ दुकानदार तो आज निश्शुल्क चाय पिलाते देखे गए। शहर की मुख्य सड़कों पर गजब का नजारा दिख रहा था। महिलाएं भी इसमें पीछे नहीं रहीं। उनका झुंड अलग से खुशियां मनाते और हाथ में तिरंगा लिए हुए शहर की सड़कों पर दिखाई पड़ा। इतना ही नहीं बसपा कार्यकर्ता भी खुश नजर आ रहे हैं।
पार्टी भले ही राजनीतिक रूप से भाजपा के खिलाफ रहती हो लेकिन इस मुद्दे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ सभी कार्यकर्ता भी खुश नजर आए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिले में बसपा के बैनर तले खुलकर खुशी भले न मनाई हो लेकिन इस फैसले का खुलेमन से स्वागत कर रहे हैं। बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम राही का कहना है कि इस फैसले का पार्टी की मुखिया मायावती ने समर्थन किया है और संसद में सांसदों ने भी इसके पक्ष में अपनी बात रखी है।
बसपा मानती है कि आम जनता का फायदा होना चाहिए। जम्मू कश्मीर में आरक्षण का लाभ भी वंचितों को नहीं मिल पाता था, लेकिन अब उन्हें भी लाभ मिलेगा और उनके जीवन स्तर में सुधार होगा। राही ने कहा कि बसपा हमेशा से वंचितों के लिए लड़ती आई है, इसीलिए उनके हित को देखते हुए समर्थन किया गया है। इसके साथ ही राज्य को दो भागों में बांटने से भी फायदा होगा। बसपा पदाधिकारी हरिप्रकाश निषाद ने कहा कि पार्टी का मानना है कि छोटे राज्यों से विकास को रफ्तार मिलेगी और लोगों की जीवन स्तर ऊंचा उठ सकेगा। जम्मू-कश्मीर में बाल्मिकी समाज की हालत काफी खराब थी, लेकिन अब उनकी स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें