Gorakhpur Weather News: आंशिक रूप से छाये रहेंगे बादल, बूंदा-बांदी के आसार
Gorakhpur Weather Newsगोरखपुर में रात का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। दिन का तापमान भले 35 डिग्री सेल्सियस के करीब हो लेकिन धूप व नमी के चलते लोगों को करीब 47 डिग्री सेल्सियस गर्मी का आभास हो रहा है।
गोरखपुर, जागरण संवाददाता। उमस भरी गर्मी से लोगों को रात में भी राहत नहीं है। रात का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। दिन का तापमान भले 35 डिग्री सेल्सियस के करीब हो, लेकिन धूप व नमी के चलते लोगों को करीब 47 डिग्री सेल्सियस गर्मी का आभास हो रहा है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। कुछ स्थानों पर बूंदा-बांदी हो सकती है। दिन का तापमान अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस व रात का तापमान करीब 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
35 डिग्री तापमान करा रहा 46 डिग्री गर्मी का आभास
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने पूर्वानुमान जताया हैकि पुरवा हवाओं के साथ बंगाल की खाड़ी की ओर से नमी आ रही है। धूप व बादलों का संघर्ष जारी है। इससे हीट इंडेक्स बढ़ा हुआ। अधिकतम तापमान से करीब 10 से 12 डिग्री सेल्सियस अधिक गर्मी का लोगों को आभास हो रहा है। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि आगामी 17 जुलाई से बारिश की संभावना है। बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में हवा के निम्न दबाव का एक क्षेत्र बन रहा है।
अभी दो दिनों तक उमस भरी गर्मी से नहीं मिलेगी मुक्ति
शुक्रवार के बाद वह उड़ीसा, छत्तीसगढ़ होते हुए 17 जुलाई तक पूर्वी उत्तर प्रदेश पहुंचेगा और गोरखपुर व उसके इर्द-गिर्द के क्षेत्रों में बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस वायुमंडलीय परिस्थिति से कुछ स्थानों हल्की से मध्यम तो कुछ स्थानों मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
बूंदाबांदी से नहीं मिलेगी राहत
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक गुरुवार को कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन इसस रात नहीं मिलेगी। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार पंजाब से लेकर दक्षिणी उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ होते हुए बंगाल की खाड़ी तक एक निम्न वायुदाब क्षेत्र बना हुआ है। इसके चलते गोरखपुर और उसके आसपास के केवल 25 प्रतिशत क्षेत्रों में बूंदाबादी से लेकर हल्की बारिश के आसार हैं, लेकिन इससे राहत नहीं मिलेगी। 17 जुलाई को बारिश की संभावना है। इससे लोगों को उमस से राहत मिल सकती है।