कर्मचारी ने घरेलू नुस्खे से कोरोना को हराया
हम ठीक होंगे हमें कुछ नहीं होगा बस इस दृढ़ इछा शक्ति व घरेलू उपचार एवं योग के सहारे संक्रमित व्यक्ति घर पर रहते हुए स्वस्थ हो सकता है। घबराने की जरूरत नहीं है। होम आइसोलेशन में रह कर स्वस्थ हो चुके खेसरहा के महुआ गांव निवासी अभिषेक त्रिपाठी ने जागरण से अपने विचार साझा करते हुए संक्रमण से डर रहे लोगों का हौसला बढ़ाया।
सिद्धार्थनगर : हम ठीक होंगे, हमें कुछ नहीं होगा, बस इस दृढ़ इच्छा शक्ति व घरेलू उपचार एवं योग के सहारे संक्रमित व्यक्ति घर पर रहते हुए स्वस्थ हो सकता है। घबराने की जरूरत नहीं है। होम आइसोलेशन में रह कर स्वस्थ हो चुके खेसरहा के महुआ गांव निवासी अभिषेक त्रिपाठी ने जागरण से अपने विचार साझा करते हुए संक्रमण से डर रहे लोगों का हौसला बढ़ाया।
अभिषेक लखनऊ में एक होटल के कर्मचारी हैं। होटल में भीड़ अधिक हो रही थी। उसी समय यह किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आ गए। पहले सर्दी, जुखाम शुरू हुआ। 20 तारीख को सहारा हास्पिटल में जांच कराने गए तो रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई। उसके बाद यह अपने गांव महुआ चले आए और होम आइसोलेशन में रहते हुए अपना इलाज करने लगे। दस दिन के बाद 30 तारीख को सीएचसी खेसरहा जाकर पुन: टेस्ट कराया तो रिपोर्ट निगेटिव आई। इन्होंने बताया कि संक्रमित होने के बाद घबराने की जरूरत नहीं है। होम आइसोलेशन में रहते हुए मैं दिन में तीन चार बार एक गिलास गुनगुने पानी में फिटकरी के टुकड़े को आठ बार घुमा कर उससे गरारा करता था। गुनगुने पानी में नींबू डालकर भी कई बार पीता था। दिन में पांच से छह बार भाप लेता था। चिकित्सकों ने जो दवा दी थी उसे भी समय से खाता तथा रोज सुबह आधा घंटे योग करता। घर पर बना काढ़ा भी दिन में तीन चार बार पीता था। जिससे पांच दिन बाद ही हालत में सुधार होने लगा। अब मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं। हमें एक दिन थोड़ा सांस की दिक्कत भी हुई तो हमने दो चम्मच बड़ा आजवाइन, पांच टिकिया कपूर व छह लौंग की पोटली बना लिया जिसे हर 10 मिनट में सूंघता रहता आश्चर्यजनक रहा रात तक हमारी सांस अपने गति से प्रवाहित होने लगी। सीएमओ का तबादला, एसपी बीमार सिद्धार्थनगर: शासन ने देर शाम सीएमओ डा. इंद्र विजय विश्वकर्मा का तबादला मुख्य चिकित्साधिकारी पद पर संतकबीर नगर के लिए कर दिया है। यहां पर वरिष्ठ परामर्श दाता व स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय से संबंद्ध डा. संदीप चौधरी को भेजा गया है। विशेष सचिव डा. मन्नान अख्तर ने अपने आदेश में नए स्थान पर सेवा करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी बीमार चल रहे हैं, जिनकी जगह पर शासन ने अरुण कुमार राय को बतौर प्रभारी एसपी तैनात किया है। इसकी पुष्टि अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने की है।