Move to Jagran APP

नकली नोट लेकर भारत से नेपाल में गए थे सोना खरीदने, दो गिरफ्तार Gorakhpur News

भारत के दो युवक नकली भारतीय मुद्रा लेकर नेपाल में सोना खरीदने गए थे। दानेो लखीमपुर खीरी के निवासी हैं। दोनो गिरफ्तार हो गए हैं।

By Edited By: Published: Sat, 20 Jul 2019 11:24 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jul 2019 03:16 PM (IST)
नकली नोट लेकर भारत से नेपाल में गए थे सोना खरीदने, दो गिरफ्तार Gorakhpur News
नकली नोट लेकर भारत से नेपाल में गए थे सोना खरीदने, दो गिरफ्तार Gorakhpur News
गोरखपुर, जेएनएन। नकली भारतीय मुद्रा लेकर नेपाल में सोना खरीदने जाना लखीमपुर खीरी निवासी दो जालसाजों को महंगा पड़ गया है। शनिवार को नेपाल में कैलाली जिले की पुलिस ने धनगढ़ी में चे¨कग के दौरान 40 हजार 900 सौ भारतीय नकली नोटों के साथ दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया है। नेपाल पुलिस पकड़े गए भारतीय नागरिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है।
कैलाली जिले के पुलिस अधीक्षक दीक्षा बस्नेत ने बताया कि आरोपितों की पहचान भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के लखीमपुर खीरी जिले के निवासी सुरजीत सिंह और श्रेष्ठा सिंह के रूप मे हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपित 40 हजार के 900 नकली भारतीय नोट लेकर एक दुकान पर सोना खरीदने गए थे। यहां बातचीत के दौरान जब दुकानदार ने उनके पास मौजूद रुपये को देखा तो उसे पता नहीं कैसे शक हो गया। उसने नोटों को को बड़े गौर से देखा और दोनो को बताया कि यह नोट फर्जी लग रहे हैं। उसके बाद दोनों आरोपित दुकान छोड़ कर जाने लगे। दोनो को जाते ही दुकानदार ने पुलिस को सूचना दे दी।
सूचना के बाद पहुंची नेपाली पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। नेपाल पुलिस के अनुसार पकड़े गए सभी नए नोट 100 रुपये के हैं, जिन पर महात्मा गांधी का चित्र अंकित है। सभी जाली नोट हैं। दोनो से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार इधर भारतीय जाली नोटों को नेपाल में खपत करने का धंधा तेज हो गया है। नेपाल पुलिस इस धंधे को बंद करने के लिए लगी हुई है। इसके लिए नेपाल के आम नागरिकों को सूचित भी किया जा चुका है कि यदि कहीं पर किसी तरह का संदेह हो इसकी तुरंत जानकारी दी जाए।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.