चीन को सबक सिखाने में सक्षम है भारत Gorakhpur News
भारत और चीन के संबंधों का इतिहास उतार-चढ़ाव भरा रहा है। चीन को यह समझना होगा भारत भी अब 1962 वाला भारत रहा वह चीन को सबक सिखाने में सक्षम है।
गोरखपुर, जेएनएन। चंद्रकांती रमावती देवी आर्य महिला पीजी कॉलेज की ओर से 'भारत-चीन संबंध कोविड-19 के पहले और बाद विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि एचआर पीजी कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिग्विजयनाथ पांडेय ने कहा कि भारत और चीन के संबंधों का इतिहास उतार-चढ़ाव भरा रहा है। चीन को यह समझना होगा भारत भी अब 1962 वाला भारत रहा, वह चीन को सबक सिखाने में सक्षम है।
आर्थिक प्रतिबंध से चीन की बौखलाहट बढ़ीी
विशिष्ट अतिथि सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट अशोक तिवारी ने कहा कि गलवान घाटी को लेकर भारत को मिले अमेरिकी समर्थन और अपने ऊपर लगे आर्थिक प्रतिबंध से चीन की बौखलाहट बढ़ गई है। वेबिनार में स्वप्निल पांडेय, डॉ. रेखा श्रीवास्तव, डॉ. विजयलक्ष्मी मिश्रा, डॉ. अपर्णा मिश्रा, विवेक शुक्ला, डॉ. रेखारानी शर्मा आदि मौजूद रहीं। संचालन डॉ. प्रीति त्रिपाठी ने किया।
विधायक विपिन ने दी बलिदानी महेंद्र को श्रद्धांजलि
गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह शौर्य चक्र से सम्मानित सीआइएसएफ के बलिदानी जवान महेंद्र पासवान के पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए और श्रद्धांजलि दी। विधायक ने कहा कि महेंद्र पासवान ने अपने प्राणों की आहुति देकर सैकड़ों लोगों की जान बचाई थी। बताया कि गहिरा मुख्य मार्ग से शहीद महेंद्र पासवान के घर तक बहुत जल्द सीसी रोड का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। रोड का नामकरण भी शहीद के नाम पर ही किया जाएगा। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष छोटे लाल पासवान, अरुण राय, राकेश सिंह, गिरीश सिंह, किशन निषाद, आदित्य गुप्ता, सत्यव्रत राय, वैभव अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
दिव्यांग मां-बाप के पुत्र को आर्थिक मदद
सपा जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी के नेतृत्व में सपाइयों ने एक दिव्यांग मां-बाप के पुत्र को आर्थिक मदद दी। आदर्शनगर मोहल्ले का आठ वर्षीय यह बालक ठेले पर सब्जियां बेचकर माता-पिता की सेवा करता है। श्याम यादव, जितेंद्र सिंह, देवेंद्र भूषण निषाद, रणजीत पासवान, दिलीप यादव आदि मौजूद रहे।