हड़ताल पर गए आयकर विभाग के कर्मचारी, धरना देकर की नारेबाजी Gorakhpur News
गोरखपुर में आयकर विभाग कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे।
गोरखपुर, जेएनएन। इनकम टैक्स फेडरेशन गोरखपुर के कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। हड़ताल के माध्यम से कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किया जाए।
धरना देकर की वेतन बढ़ोत्तरी की मांग
इनकम टैक्स फेडरेशन के बैनर तले 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आयकर कर्मचारी सुबह से हड़ताल पर रहे। उन्हें कार्यालय गेट पर नारेबाजी की और मांग किया कि नई अंशदायी पेंशन योजना को रद्द किया जाए। सभी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए। न्यूनतम वेतन व फिटनेस फार्मूले में बढ़ोत्तरी की मांग की गई। एचआए का एरियर्स एक जनवरी 2016 से प्रदान किया जाए। 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप सभी केंद्रीय सरकारी पेंशन भोगियों को विकल्प वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप सभी केंद्रीय सरकारी पेंशन भोगियों को विकल्प-1 की समानता प्रदान करो। 7वें वेतन आयोग के अनुपालन की सभी विसंगतियों का समाधान करो।
छह लाख पदों पर हो भर्ती
वक्ताओं ने कहा कि केंद्रीय विभागों में रिक्त छह लाख पदों पर एक समयबद्ध तरीकों से भर्ती करने की मांग की। अनुकम्पा नियुक्तियों पर लगाई गई सीमा को हटाने व सभी पात्र प्रकरणों के नियुक्त करने की मांग की है। हड़ताल व नारेबाजी करने वालों में इनकम टैक्स गेस्टेड आफिसर एसोसिएशन(गोवा) के अध्यक्ष एपी मणि, महेश मिश्रा, अमित प्रधान सहित कर सहायक अश्वनी कुमार, ब्रांच सेक्रेटरी रवि गुप्ता, कर सहायक देवपुरी, शैलेन्द्र, श्रीराम पटेल, पंकज कुमार, आशुतोष आदि शामिल रहे।
बिजली कर्मी भी गए हड़ताल पर
इलेक्ट्रिसिटी एक्ट में संशोधन कर बिजली निगम के निजीकरण का रास्ता साफ करने के खिलाफ अफसर और कर्मचारी भी हड़ताल पर चले गए। अभियंता संघ के क्षेत्रीय सचिव ऐश्वर्य सिंह ने बताया कि बिजली कर्मचारियों, जूनियर इंजीनियरों व अभियंताओं के राष्ट्रीय समन्वय समिति नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी एम्प्लाइज एंड इंजीनियर्स (एनसीसीओईईई) के आह्वान पर देश के लगभग 15 लाख बिजलीकर्मी, जूनियर इंजीनियर और अभियंता हड़ताल पर चले गए हैं।