Gorakhpur Weather News: लगातार हो रही बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, आगे भी बारिश के असर
Heavy Rain in Gorakhpur गुरुवार को भी रह-रह कर दिन भर बारिश होती रही। बारिश गुरुवार सुबह भी जारी रही। मौसम विभाग ने शुक्रवार को जिले में 50 फीसद से अधिक स्थानों पर हल्की से मध्यिम बारिश की संभावना जताई है।
गोरखपुर, जागरण संवाददाता। पिछले तीन दिनों से जारी बारिश ने किसानों की मुसीबत बढ़ा दी है। गुरुवार को भी रह-रह कर दिन भर बारिश होती रही। बारिश शुक्रवार सुबह भी जारी रही। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के भीतर हल्की से मध्यिम बारिश का आसार जताया है।
10 हजार हेक्टेयर 10 धान की फसल सूखने के कगार पर
बता दें बारिश से जिले में करीब 10 हजार हेक्टेयर धान की फसल बर्बाद होने के कगार पर है। बड़े पैमाने पर सब्जियां नष्ट हो गई हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को जिले में 50 फीसद से अधिक स्थानों पर हल्की से मध्यिम बारिश की संभावना जताई है। तापमान अधिकतम 30 से 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 28 तो न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून ट्रफ लाइन हिमालय की तरफ खिसक रही है। इसके चलते गोरखपुर व उसके इर्द गिर्द जिलों में बारिश का क्रम जारी है। यह स्थिति अभी अगले दो दिनों तक रहने वाली है। लगातार बारिश के चलते लोगों को उमस से राहत मिली है। लेकिन खेतों में जल भराव के चलते किसान परेशान हैं।
दो दिन तक ऐसे ही रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि जिले में अगले दो दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। गुरुवार को जिले में पछुआ हवाएं चलने से लोगों को उमस से भी राहत मिली।
औसत के सापेक्ष हो चुकी है अधिक वर्षा
गोरखपुर में औसत के सापेक्ष करीब 10 फीसद अधिक बारिश हो चुकी है। बीते 1 जून से लेकर अब तक जिले में करीब 1100 मिली मीटर बारिश हो चुकी है।