पंचायत में दामाद ने ससुर को पीटकर किया घायल, जानें क्या था मामला
बेटी और दामाद में विवाद चल रहा था। पिता ने सोचा कि पंचायत बुलाकर मामले को सुलझा लिया जाए। बात नहीं बनी और दामाद ने ससुर को पीट दिया।
By Edited By: Published: Thu, 04 Apr 2019 05:26 AM (IST)Updated: Thu, 04 Apr 2019 11:25 AM (IST)
गोरखपुर, जेएनएन। बेटी और दामाद के विवाद को सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत में दामाद ने ससुर को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस्ती जिले के कप्तानगंज कस्बे के वायरलेस चौराहे के पास बुधवार को पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद में पंचायत बुलाई गई। लड़की के ससुराल व मायके पक्ष के लोगों की मौजूदगी में चल रही बातचीत के दौरान किसी बात पर लड़के वाले भड़क गए और मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है पंचायत में लड़के ने अपने साथियों के साथ ससुर को बुरी तरह पीट दिया। सूचना पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस ने घायल ससुर को अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष सतानंद पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के करचोलिया गांव निवासी महेन्द्र कुमार के साथ दो वर्ष पूर्व गोरखपुर शहर के कैंट थाना क्षेत्र के काली मंदिर निवासी बबलू ने अपनी बेटी रानी की बड़े धूमधाम से शादी की थी। एक माह पूर्व महेन्द्र व रानी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद रानी मायके चली गई।
दोनों के बीच मनमुटाव को दूर कराने के लिए दोनों पक्षों ने वायरलेस चौराहे पर बुधवार को पंचायत रखी। रानी अपने भाई और पिता के साथ आई थी। महेन्द्र अपने साथियों व अन्य लोगों के साथ पहुंचा था। बबलू का आरोप है कि बातचीत के दौरान ही रानी के पति महेन्द्र व उसके तीन अन्य साथियों ने मारपीट शुरू कर दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें