Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather News: कोहरा-धुंध की गिरफ्त में सुबह, आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल

20 नवंबर की सुबह हल्के कोहरे गिरफ्त में रही। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। सुबह हवा उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर चल सकती है और पूर्वाह्न 11.00 बजे के बाद पश्चिम से उत्तर-पश्चिम दिशा में जाएगी।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Published: Sat, 20 Nov 2021 12:15 PM (IST)Updated: Sat, 20 Nov 2021 03:35 PM (IST)
कोहरा-धुंध की गिरफ्त में सुबह, आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल। प्रतीकात्‍मक फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। 20 नवंबर की सुबह हल्के कोहरे गिरफ्त में रही। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। सुबह हवा उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर चल सकती है और पूर्वाह्न 11.00 बजे के बाद पश्चिम से उत्तर-पश्चिम दिशा में जाएगी।

loksabha election banner

11 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है हवा की गति

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने यह पूर्वानुमान जताते हुए कहा कि 20 नवंबर को हवा गति 04-11 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री से नीचे रह सकता है। न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री से नीचे से रह सकता है। पिछले कई दिनों से मौसम में लगातार परिवर्तन देखने का मिल रहा है।

औसत से कम रह रहा है दिन का तापमान

दिन का तापमान अपने औसत अधिकतम तापमान से कम रह रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान औसत से अधिक रह रहा है। मौसम विशेषज्ञ ने कहा है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। दिन और रात दोनों औसत की अपेक्षा ठंडे रहेंगे। बता दें नवंबर माह का औसत अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस है, जबकि औसत न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस है।

2.7 डिग्री कम रहा दिन का औसत तापमान

19 नवंबर को दिन का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अर्थात अधिकतम तापमान अपने औसत से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शुक्रवार सुबह का न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान अपने औसत से करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। आर्द्रता अधिकतम 85 फीसद व न्यूनतम 55 फीसद रही। पछुआ हवा की अधिकतम गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे रही। इस बार ठंड की शुरुआत थोड़ा पहले से हो जाएगी।

औसत से दो-तीन डिग्री ठंडा रहेगा नवंबर

नवंबर अपने औसत से दो-तीन डिग्री सेल्सियस ठंडा रहेगा, जबकि दिसंबर पहले सप्ताह से कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी। आमतौर पर 15 दिसंबर के बाद से कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार सप्ताह भर पहले से ही लोगों को अत्यधिक ठंड का आभास होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.