Move to Jagran APP

गोरखपुर नगर न‍िगम : एक दिन में सिर्फ 1361 रुपये वसूली, छह राजस्व निरीक्षकों समेत नौ को नोटिस

कम कर वसूली करने वालों को अब नगर आयुक्त के सामने उपस्थित होना पड़ेगा। उन्होंने नगर आयुक्त को बताना होगा कि किन वजहों से कर की वसूली कम हुई है। जवाब संतोषजनक नहीं होगा तो नगर आयुक्त इनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Thu, 23 Sep 2021 03:02 PM (IST)Updated: Thu, 23 Sep 2021 03:02 PM (IST)
गोरखपुर नगर न‍िगम : एक दिन में सिर्फ 1361 रुपये वसूली, छह राजस्व निरीक्षकों समेत नौ को नोटिस
गोरखपुर नगर न‍िगम में कम वसूली पर छह राजस्व निरीक्षकों समेत नौ को नोटिस दी गई है।

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गोरखपुर नगर निगम में कम कर वसूली करने वालों को अब नगर आयुक्त के सामने उपस्थित होना पड़ेगा। उन्होंने नगर आयुक्त को बताना होगा कि किन वजहों से कर की वसूली कम हुई है। जवाब संतोषजनक नहीं होगा तो नगर आयुक्त इनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

loksabha election banner

नगर आयुक्त के सामने उपस्थित होकर बताना होगा कम वसूली का कारण

नगर आयुक्त अविनाश सिंह राजस्व वसूली को लेकर लगातार बैठक करते रहते हैं। नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए उन्होंने राजस्व निरीक्षक, कर निरीक्षक और कर विभाग से जुड़े कर्मचारियों को दोपहर दो बजे तक फील्ड में रहने के निर्देश दिया था।

कम वसूली पर नगर आयुक्त ने जताई नाराजगी

बुधवार की कर वसूली की समीक्षा में पता चला कि छह राजस्व निरीक्षक, कर निरीक्षक, नायब मोहर्रिर, कर समाहर्ता का योगदान काफी कम था। इस पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। नगर आयुक्त ने कहा कि राजस्व वसूली से जुड़े लोगों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिसको जो जिम्मेदारी और लक्ष्य दिया गया है उसे वह हासिल करना ही होगा। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

फील्ड की जगह अपने काम में लगे रहते हैं

नगर निगम में कर विभाग से जुड़े कुछ कर्मचारी फील्ड में न जाकर अपने काम में लगे रहते हैं। ऐसे कर्मचारियों को नगर आयुक्त कई बार चेतावनी भी दे चुके हैं। हालांकि कुछ कर्मचारी मनमानी नहीं छोड़ रहे हैं। यह स्थिति तब है जब कर वसूली की रोजाना समीक्षा की जा रही है और संबंधित की जिम्मेदारी तय की जा रही है। नगर आयुक्त की ओर से जारी नोटिस के बाद कर विभाग में हलचल बढ़ गई है।

इतनी की वसूली

नाम पद नाम वसूली

अविनाश गौड़ कर निरीक्षक 3364

विवेक कुमार नायक मोहर्रिर 1361

पंकज श्रीवास्तव राजस्व निरीक्षक 4136

अनुराग शाही राजस्व निरीक्षक 2201

अशोक कुमार कर समाहर्ता 2800

निरंजन गौड़ राजस्व निरीक्षक 2488


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.