ट्रेन से यात्रा करने जा रहे हैं तो कर लें तैयारी, इस रूट की चार प्रमुख ट्रेनें निरस्त Gorakhpur News
मुरादाबाद मंडल में लक्सर-हरिद्वार खंड पर दोहरीकरण कार्य के कारण चार प्रमुख ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं।
गोरखपुर, जेएनएन। देहरादून एक्सप्रेस 14 से 21 अक्टूबर तक नजीबाबाद तक ही चलेगी। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में लक्सर-हरिद्वार खंड पर दोहरीकरण के परिप्रेक्ष्य में नान इंटरलाकिंग कार्य चल रहा है। इसके चलते इस रूट पर कुछ ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहेगा।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि चार ट्रेनें निरस्त की गई हैं, जबकि देहरादून एक्सप्रेस का शार्ट टर्मिनेशन हुआ है। 15005 गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस 16 से 18 अक्टूबर तक तथा 15001 मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस 14 से 21 अक्टूबर तक नजीबाबाद तक ही चलेगी। 15006 देहरादून-गोरखपुर एक्सप्रेस 15 से 22 अक्टूबर तक तथा 15002 देहरादून-गोरखपुर एक्सप्रेस 19 अक्टूबर को नजीबाबाद से चलाई जाएगी।
- नान इंंटरलाकिंग कार्य का ट्रेनों के संचालन पर प्रभाव
- 21 अक्टूबर तक नजीबाबाद में ही रुक जाएगी देहरादून
- 22 अक्टूबर तक नजीबाबाद से ही वापस हो जाएगी दून
- 14 से 21 अक्टूबर नजीबाबाद तक ही चलेगी देहरादून एक्सप्रेस
आज की फ्लाइट (रविवार, 13 अक्टूबर 2019)
दिल्ली के लिए
इंडिगो
आगमन - सुबह 11.10 बजे
प्रस्थान - सुबह 11.40 बजे
स्पाइस जेट
आगमन - दोपहर 12.55 बजे
प्रस्थान - दोपहर 01.25 बजे
एयर इंडिया
आगमन - दोपहर बाद 03.20 बजे
प्रस्थान - दोपहर बाद 03.45 बजे
मुंबई के लिए
स्पाइस जेट
आगमन - दोपहर 2.30 बजे
प्रस्थान - दोपहर बाद 3.15 बजे
आगमन - शाम 4.30 बजे
प्रस्थान - शाम 5.00 बजे
बंगलुरु के लिए
इंडिगो
आगमन - दोपहर 01.45 बजे
प्रस्थान - दोपहर बाद 02.15 बजे
हैदराबाद के लिए
आगमन - दोपहर 12.05 बजे
प्रस्थान - शाम 04.30 बजे
कोलकाता के लिए
प्रस्थान - दोपहर 12.35 बजे
आगमन - शाम 04.00 बजे