विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हियुवा (भारत) के कार्यकर्ताओं ने थाने में किया हंगामा , राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत छह गिरफ्तार

By JagranEdited By:
Published: Tue, 31 Jul 2018 06:32 PM (IST)

हियुवा भारत के कार्यकर्ताओं ने थाने में जाकर जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की ्र पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है

हियुवा (भारत) के कार्यकर्ताओं ने थाने में किया हंगामा , राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत छह गिरफ्तार
हियुवा (भारत) के कार्यकर्ताओं ने थाने में किया हंगामा , राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत छह गिरफ्तार

गोरखपुर: गिरफ्तार साथी को छुड़ाने मंगलवार को राजघाट थाने पहुंचे हिन्दू युवा वाहिनी (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह समेत छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन कर रहे समर्थकों को लाठी चार्ज कर थाने से खदेड़ा गया। एहतियात के तौर पर थाने के आसपास फोर्स तैनात कर दी गई है।

मिर्जापुर वार्ड के भाजपा पार्षद सौरभ विश्वकर्मा के भाई चंदन हिन्दू युवा वाहिनी, (भारत) का महानगर संयोजक है। सोमवार की रात चंदन ने हिन्दू वाहिनी मिर्जापुर (गीता नगर ) मंडल के अध्यक्ष विवेक सूर्या को फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी।

आरोप है कि हिन्दू युवा वाहिनी (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने भी विवेक को धमकी दी थी। शिकायत पर मंगलवार की दोपहर राजघाट पुलिस ने चंदन को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी होने पर अपराह्न तीन बजे सुनील सिंह समर्थकों के साथ राजघाट थाने पहुंच गए।

चंदन को छोड़ने की माग करते हुए भाजपा विधायक विपिन सिंह और हिन्दू युवा वाहिनी नेताओं के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। एसपी सिटी विनय सिंह के निर्देश पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के साथ ही सुनील सिंह समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। विवेक सूर्या की तहरीर पर आरोपितों पर मुकदमा किया जा रहा है।

-----

सुनील सिंह ने बनाया है नया संगठन: संगठन से बगावत करने पर सुनील सिंह को हिन्दू युवा वाहिनी से निकाल दिया गया है। वापसी का प्रयास विफल होने पर सुनील ने हिन्दू युवा वाहिनी (भारत) के नाम से नया संगठन बनाया है। इस संगठन के वह राष्ट्रीय अध्यक्ष है। भाजपा पार्षद सौरभ विश्वकर्मा का भाई चंदन गोरखपुर महानगर का संयोजन है। संगठन के विस्तार और असली - नकली होने की बात को लेकर हिन्दू युवा वाहिनी के लोगों से इनका टकराव चल रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।