Holi Special Train: गोरखपुर के रास्ते दिल्ली के लिए चलेंगी चार जोड़ी होली स्पेशल ट्रेन, ये होगा समय
होली में घर आए बिहार और पूर्वांचल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर के रास्ते दिल्ली (आनंद विहार) के लिए चार जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों को विभिन्न तिथियों में एक-एक फेरा में चलाने की घोषणा की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार दिल्ली जाने वाले यात्री इन स्पेशल ट्रेनों का लाभ उठा सकते हैं।
By Prem Naranyan Dwivedi Edited By: Aysha Sheikh Published: Sun, 31 Mar 2024 12:21 PM (IST)Updated: Sun, 31 Mar 2024 12:21 PM (IST)
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। होली में घर आए बिहार और पूर्वांचल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर के रास्ते दिल्ली (आनंद विहार) के लिए चार जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों को विभिन्न तिथियों में एक-एक फेरा में चलाने की घोषणा की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार दिल्ली जाने वाले यात्री इन स्पेशल ट्रेनों का लाभ उठा सकते हैं।
-
05575 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस स्पेशल 01 अप्रैल को सुबह 09:30 बजे सहरसा से रवाना होगी। गोरखपुर से शाम 06:10 बजे छूटकर सीतापुर के रास्ते दूसरे दिन सुबह 06:30 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। -
05576 आनन्द विहार टर्मिनल- सहरसा स्पेशल 02 अप्रैल को सुबह 09:30 बजे रवाना होगी। गोरखपुर से रात 08:40 बजे छूटकर छपरा के रास्ते दूसरे दिन सुबह 06:30 बजे सहरसा पहुंचेगी। -
05585 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस स्पेशल 03 अप्रैल को सुबह 09:30 बजे सहरसा से रवाना होगी। गोरखपुर से शाम 06:10 बजे छूटकर सीतापुर के रास्ते दूसरे दिन सुबह 05:15 बजे आनन्द विहार पहुंचेगी। -
05586 आनन्द विहार टर्मिनस- सहरसा स्पेशल 04 अप्रैल को सुबह 09:30 बजे रवाना होगी। गोरखपुर से रात 08:40 बजे छूटकर छपरा के रास्ते दूसरे दिन सुबह 06:30 बजे सहरसा पहुंचेगी। -
05531 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस स्पेशल 03 अप्रैल को रात 10:25 बजे रवाना होगी। गोरखपुर से सुबह 04:00 बजे छूटकर सीतापुर के रास्ते दूसरे दिन शाम 06:00 बजे आनन्द विहार टर्मिनस पहुंचेगी। -
05532 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल स्पेशल 04 अप्रैल को रात 08:00 बजे रवाना होगी। गोरखपुर से सुबह 08:40 बजे छूटकर नरकटियागंज के रास्ते दोपहर बाद 02:30 बजे रक्सौल पहुंचेगी। -
05561 समस्तीपुर-आनन्द विहार टर्मिनस स्पेशल 02 अप्रैल को शाम 07:45 बजे रवाना होगी। गोरखपुर से सुबह 04:25 बजे छूटकर सीतापुर के रास्ते दूसरे दिन 05:30 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। -
05562 आनन्द विहार टर्मिनस-समस्तीपुर स्पेशल 03 अप्रैल को रात 08:30 बजे रवाना होगी। गोरखपुर से सुबह 09:30 बजे छूटकर नरकटियागंज के रास्ते दूसरे दिन रात 08:00 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें