कश्मीर को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट, आने-जाने वालों पर कड़ी निगरानी Gorakhpur News
सोमवार को भारत-नेपाल सीमा पर भी हाई अलर्ट रहा। इसके गोरखपुर और बस्ती मंडल के जिलों में भी पुलिस काफी सतर्क रही।
By Edited By: Published: Mon, 05 Aug 2019 07:26 PM (IST)Updated: Tue, 06 Aug 2019 03:33 PM (IST)
गोरखपुर, जेएनएन। कश्मीर को लेकर संसद में सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह की घोषणा के बाद भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर सभी स्थानों पर चौकसी बढ़ा दी गई। पगडंडियों पर भी एसएसबी का पहरा कड़ा हो गया है। सोमवार को गृह मंत्रालय के निर्देश पर भारत-नेपाल की सीमा को हाई अर्लट पर रखा गया। भारत से नेपाल आने-जाने वालों की सघन जांच की जा रही है। संदेह होने पर जवान चेक कर रहे हैं।
साथ ही सरहद के पगडंडियों पर भी एसएसबी ने पुलिस के साथ संयुक्त गश्त शुरू कर दी है। एसएसबी 66वीं वाहिनी के कंपनी कमांडर रवि कुमार ने बताया कि गृह मंत्रालय के निर्देश पर भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। पगडंडी रास्तों पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। रूटीन जांच के दौरान सादे वर्दी में भी एक कंपनी निगरानी कर रही है। किसी भी दशा में देश विरोधी तत्वों को भारत में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कश्मीर में धारा 370 के औचित्य पर वक्तव्य देने और उसकी समाप्ति के बाद देश में हर तरफ खुशी की लहर है। इस दौरान देश विरोधी ताकतों के नेपाल सीमा से घुसपैठ की आशंका व्यक्त की गई थी।
इसी के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट घोषित किया गया है। इसके अलावा गोरखपुर और बस्ती मंडल में भी पुलिस पूरी तरह से अलर्ट रही। सभी संभावित स्थानों पर पुलिस ने मार्च निकाला। साथ ही यह संदेश दिया कि पुलिस खामोश नहीं है। उसकी निगाहें हर तरफ है। सभी जिलों में निकले रूट मार्च पर पुलिस अधीक्षक खुद मौजूद रहे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें