Move to Jagran APP

दिल्ली, मुंबई जाने वाली ट्रेनों पर GRP की विशेष नजर, जानें- क्‍यों ? Gorakhpur News

दिल्‍ली और मुंबई जाने वाली ट्रेनों पर जीआरपी की विशेष नजर है। इसके लिए अलग से टीम भी बनाई गई है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 11:21 AM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 03:10 PM (IST)
दिल्ली, मुंबई जाने वाली ट्रेनों पर GRP की विशेष नजर, जानें- क्‍यों ? Gorakhpur News
दिल्ली, मुंबई जाने वाली ट्रेनों पर GRP की विशेष नजर, जानें- क्‍यों ? Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। ट्रेनों में जहरखुरानी करने वाले गिरोह पर शिकंजा कसने लिए पुलिस अधीक्षक रेलवे ने मुख्यालय स्तर पर स्पेशल टीम का गठन किया है। यह टीम संवेदनशील मानी वाली ट्रेनों के अंदर रहने के अलावा रेलवे स्टेशन पर मुस्तैद रहेगी। इसके अलावा हाल के दिनों में पकड़े गए जहरखुरानों की निगरानी करेगी। दिल्‍ली और मुंबई जाने वाली ट्रेनों पर जीआरपी टीम की विशेष नजर है। जहरखुराने की नजर इन ट्रेनों पर अधिक रहती है।

loksabha election banner

बिहार के हैं अधिकतर जहरखुरान

जीआरपी के गोरखपुर अनुभाग में जहरखुरानी करने वाले 87 बदमाश चिन्हित किए गए हैं, जिसमें 43 जेल से बाहर हैं। जेल से छूटे अधिकतर जहरखुरान बिहार के रहने वाले हैं। मानीटरिंग न हो पाने के कारण यह अपराध कर रहे हैं। जीआरपी अब इन पर शिकंजा कसने जा रही है।

शुरू हुई जांच

कई घटनाओं में जेल से छूटे जहरखुरानों की संलिप्तता पाए जाने पर एसपी रेलवे पुष्पांजलि देवी ने प्रभावी कार्रवाई के लिए स्पेशल टीम का गठन किया है। टीम में एक दारोगा, एक मुख्य आरक्षी और दो सिपाही शामिल किए गए हैं। इस टीम ने दिल्ली, मुंबई और दक्षिण भारत से आने वाली ट्रेनों में चेकिंग शुरू कर दी है।

थानेदारों को दिए गए निर्देश

जहरखुरानों पर शिकंजा कसने के लिए गठित हुई टीम की मॉनिटरिंग सीओ करेंगे। टीम के सदस्य अनुभाग क्षेत्र में मुस्तैद होकर काम करेंगे। सभी थानेदार, चौकी प्रभारी व सिपाहियों को भी निर्देश दिया गया है कि दीपावली और छठ पूजा तक ट्रेन, स्टेशन और प्लेटफार्म पर सक्रिय रहने के साथ ही बदमाशों के घर जाकर उनकी सक्रियता जांचे। - पुष्पांजलि देवी, एसपी रेलवे, गोरखपुर।

इन रेलवे स्टेशनों पर अब थ्री स्टार होटल जैसी सुविधाएं

रेल यात्रियों को स्टेशन पर ही थ्री स्टार होटल जैसी सुविधाएं मिलेगी। अतिरिक्त सुविधा के लिए स्टेशन परिसर से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लखनऊ के बाद अब गोरखपुर जंक्शन पर अति आधुनिक रिटायरिंग व डॉरमेट्री की सुविधा मिलेगी। 18 से 20 अक्टूबर तक आनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी।

तैयार हुए तीन रूम और दो डॉरमेट्री

आइआरसीटीसी की देखरेख में तीन रूम और दो डॉरमेट्री बनकर तैयार हो चुके हैं। उद्घाटन के बाद अगले चरण का कार्य शुरू होगा। यात्रियों को रिटायरिंग रूम में ही लजीज नाश्ता और गरमागरम खाना मिल जाएगा। मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध होंगे। सामने टीवी और टेबल पर पत्र- पत्रिकाएं उपलब्ध रहेंगी। घंटी बजते ही परिचारक भी सामने उपस्थित होंगे।

महिला यात्रियों का रखा जाएगा विशेष ध्‍यान

आइआरसीटीसी ने महिला यात्रियों का भी ख्याल रखा है। उनके लिए अलग से डॉरमेट्री की व्यवस्था रहेगी। यात्रियों को खानपान की व्यवस्था के लिए पेंट्री की भी सुविधा मिलेगी। दरअसल, रेलवे के रिटायरिंग रूम परंपरागत रूप से साधारण ही होते हैं। ठहरने के अलावा अन्य जरूरतों के लिए यात्रियों को स्टेशन से बाहर जाना पड़ता है।

यह है किराया (रुपये में)

- 24 घंटे के लिए 1500, 12 घंटे के लिए 1200, नौ घंटे के लिए 900, छह घंटे के लिए 700, तीन घंटे के लिए 500

डॉरमेट्री का किराया (रुपये में)

- 24 घंटे के लिए 500, 12 घंटे के लिए 400, नौ घंटे के लिए 300, छह घंटे के लिए 200, तीन घंटे के लिए 100 रुपये।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.