Move to Jagran APP

केंद्र सरकार बताएं कि अभी कितने और मोदी देश छोड़कर भागेंगे : आरपीएन

कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार बताए कि अभी कितने और मोदी देश छोड़कर भागेंगे। पीएम मोदी किस बात की चौकीदारी कर रहे हैं। आरपीएन पूर्व में केंद्रीय मंत्री रहे हैं।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sun, 04 Mar 2018 04:32 PM (IST)Updated: Sun, 04 Mar 2018 07:34 PM (IST)
केंद्र सरकार बताएं कि अभी कितने और मोदी देश छोड़कर भागेंगे : आरपीएन
केंद्र सरकार बताएं कि अभी कितने और मोदी देश छोड़कर भागेंगे : आरपीएन
गोरखपुर(जेएनएन)। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरपीएन सिंह ने कहा कि राजस्थान और मध्य प्रदेश के बाद गोरखपुर भी भाजपा को जवाब देगा। प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि हमारे पीएम पाक को कब मुंहतोड़ जवाब देंगे। केंद्र सरकार बताए कि अभी कितने और मोदी देश छोड़कर भागेंगे। मोदी किस बात की चौकीदारी कर रहे हैं।  पूर्वोत्तर में क्षेत्रीय पार्टियां ही जीती हैं। मेघालय में पांच साल की सरकार के बाद कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी।

वोटों के बंटवारे के लिए सपा जिम्मेदार

loksabha election banner

आरपीएन ने गठबंधन के सवाल पर कहा कि वोटों के बंटवारे के लिए सपा जिम्मेदार है। हमने एक-एक सीट के बंटवारे का प्रस्ताव सपा के समक्ष रखा था। कहा कि हर चुनाव में समझौता संभव नहीं है। 2019 को लेकर चिंतन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि खाद कारखाने का ठेका मैंने पेट्रोलियम मंत्री रहते जारी किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.