विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में बेखौफ हुए बाइक सवार बदमाश, महिला से गहने और नकदी भरा बैग झपटकर हुए फरार

By Satish PandeyEdited By: Vivek Shukla
Published: Thu, 24 Sep 2026 11:49 AM (IST)

गोरखपुर में मेडिकल कॉलेज से लौट रही एक महिला का बैग बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर लूट लिया। बैग ...और पढ़ें

AI image

AI image

HighLights

  1. गोरखपुर में महिला का बैग बाइक सवार बदमाशों ने लूटा।

  2. बैग में मोबाइल, सोने के गहने और जरूरी दस्तावेज थे।

  3. पीपीगंज पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

जागरण संवाददाता गोरखपुर। मेडिकल कालेज से जंगल कौड़िया जा रही महिला का बैग बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। घटना 22 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे जंगल कौड़िया जीरो प्वाइंट के पास हुई।

बैग में मोबाइल फोन, सोने की चेन, लाकेट, अंगूठी, करीब आठ हजार रुपये की घड़ी, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और मोटरसाइकिल के आरसी समेत अन्य सामान था। पीड़ित की तहरीर पर पीपीगंज पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

जिंदापुर गांव निवासी रविंद्र कुमार अपनी पत्नी के साथ 22 सितंबर की रात गोरखपुर मेडिकल कालेज से घर लौट रहे थे। जंगल कौड़िया जीरो प्वाइंट के पास पीछे से दो बदमाश बाइक से पहुंचे। महिला के हाथ में पकड़े बैग पर झपट्टा मारा और उसे छीनकर फरार हो गए। दंपती जब तक कुछ समझ पाते, दोनों बदमाश तेज गति से बाइक लेकर निकल गए।

झपट्टा लगने के बाद महिला ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए। बैग में मोबाइल और गहनों के साथ एटीएम, पैन कार्ड और बाइक के जरूरी कागजात भी थे। घटना के बाद रविंद्र कुमार ने पीपीगंज थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।

यह भी पढ़ें- चाय की केतली से उठते सपनों की भाप, गोरखपुर की तीन बहनें ऐसे बुन रही हैं IAS बनने का सपना

पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार दो बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस बदमाशों के आने और भागने वाले रास्ते की फुटेज भी देख रही है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में बिजली के पोल से चिपकी गाय, एक कॉल से बची जान