Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather Forecast: गुनगुनी धूप पर भारी पड़ रही पछुआ हवाएं, बरकरार रहेगी गलन

अचानक ठंडे हुए दिन की प्रमुख वजह जम्मू कश्मीर हिमांचल व उत्तराखंड की तरफ बर्फबारी व बारिश बताई जा रही है। इसके चलते जिले में ठंड बढ़ गई है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 09:11 AM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 09:11 AM (IST)
गोरखपुर में कोहरे का प्रकोप जारी है। - जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। पिछले कई दिनों से दिन में गलन बढ़ी है। जबकि रात का तापमान औसत से करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस अधिक है। दिन में गुनगुनी धूप निकल रही है, लेकिन उस पर पछुआ हवाएं भारी पड़ रही हैं। सोमवार की सुबह भी  हरा छाया हुआ है। लोग वाहनों की हेड लाइट जलाकर सड़कों पर रेंगते देखे जा रहे हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रह सकती है।

loksabha election banner

इसलिए पड़ रही है अधिक ठंड

अचानक ठंडे हुए दिन की प्रमुख वजह जम्मू कश्मीर, हिमांचल व उत्तराखंड की तरफ बर्फबारी व बारिश बताई जा रही है। इसके चलते जिले में ठंड बढ़ गई है। रविवार को न्यूनतम तापमान जितना गर्म हुआ, अधिकतम उतना ही ठंडा हुआ है। सुबह से घना कोहरा छाया हुआ था। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद से हल्की धूप निकली, लेकिन गलन से लोगों को राहत नहीं मिल सकी।

ऐसा था कल का तापमान

रविवार सुबह घने कोहरे के चलते 50 मीटर की दूरी भी दिखनी कठिन रही। लोग वाहनों की हेडलाइट जलाकर आगे बढ़ते रहे। दिन में 11 बजे से हल्की-हल्की धूप दिखी। इससे बाजार में चहल-पहल जरूर बढ़ी, लेकिन पछुआ हवाओं के कारण गलन से लोगों को राहत नहीं मिली। हल्की धूप में भी लोग पूरे गर्म कपड़े के साथ देखे गए। 

5 से 13 किलोमीटर प्रति घंटे रहेेेेगी हवा की स्‍पीड 

रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह शनिवार के अधिकतम तापमान से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, यह शनिवार के तापमान से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आद्र्रता अधिकतम 98 व न्यूनतम 79 फीसद रही। पछुआ हवाओं की अधिकतम गति 9 किलोमीटर प्रति घंटे रही। सोमवार को हवा की अधिकतम गति 5 से 13 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.