Gorakhpur Weather News: गोरखपुर में 35 पार होगा पारा, मार्च में मई जैसी गर्मी का एहसास
गोरखपुर में सोमवार को आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। तापमान अधिकतम 35.4 डिग्री सेल्सियस रहने के असार हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान करीब 34 से 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
गोरखपुर, जेएनएन। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान ने जताया है कि सोमवार को आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। तापमान अधिकतम 35.4 डिग्री सेल्सियस रहने के असार हैं। कल दोपहर बाद आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। इससे तापमान भी थोड़ा नरम पड़ सकता है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान करीब 34 से 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्यूनतम तापमान 17 से 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने पूर्वानुमान जताया है कि सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। हवा दक्षिण पश्चिम से उत्तर पश्चिम की तरफ चल सकती है। हवा की अधिकतम गति 5 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा दक्षिण पश्चिम की तरफ चली। इसकी अधिकतम गति 18 किलोमीटर प्रति घंटे रही। आद्र्रता अधिकतम 70 व न्यूनतम 30 फीसद रही।
तीन डिग्री फिसला न्यूनतम तापमान
न्यूनतम तापमान पिछले 24 घण्टे में न्यूनतम तापमान में करीब 3.5 डिग्री की गिरावट आई है। बावजूद इसके तापमान औसत से यह 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। रविवार को न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बता दे मार्च माह का औसत न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस है। अधिकतम तापमान में पिछले 24 घण्टे में 0.8 डिग्री सेल्सियस की वृध्दि हुई है। रविवार का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह मार्च माह के औसत अधिकतम तापमान से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। बता दें मार्च माह का औसत अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस है।
10 बजे के बाद से अखरने लग रही धूप
तापमान में वृद्धि होते ही लोग उमस से परेशान देखे जा रहे हैं। पिछले 3-4 दिनों में अचानक 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। सुबह 10 बजे के बाद से धूप लोगों को अखरने लग रही है।