Gorakhpur Weather Update: सुबह कोहरा, दिन में चटक धूप ने बढ़ाई मुसीबत
मंगलवार सुबह 8 बजे के बाद मजे की धूप निकली। मौसम विशेषज्ञ ने सोमवार का भी न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का आसार जताया है। तापमान गिरने के साथ मौसम व पर्यावरण के जानकारों ने बच्चे बुजुर्ग व हृदय रोगियों को विेशेष सावधानी अपनाने के लिए कहा है।
गोरखपुर, जेएनएन। मंगलवार की सुबह भी कोहरे में लिपटी रही। 22 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ ठंड ने दस्तक दे चुकी है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा तो अधिकतम 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मंगलवार सुबह 8 बजे के बाद मजे की धूप निकली। मौसम विशेषज्ञ ने सोमवार का भी न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का आसार जताया है। तापमान गिरने के साथ मौसम व पर्यावरण के जानकारों ने बच्चे, बुजुर्ग व हृदय रोगियों को विेशेष सावधानी अपनाने के लिए कहा है।
सुबह के समय लोग ठंड महसूस कर रहे हैं। लेकिन दिन की धूप लोगों के लिए असहनीय हो रही है। शहर के अधिकांश घरों में लोग मध्य रात्रि के बाद से ही पंखे बंद कर रहे हैं। कई घरों में एसी व कूलर का प्रयोग भी बंद हो चुका है। बता दें तापमान गिरने के साथ शहर का वायु शुद्धता सूचकांक का स्तर भी बढ़ रहा है। सोमवार शाम साढ़े पांच बजे शहर का वायु शुद्धता सूचकांक 135 दर्ज किया गया। इस स्थिति में बुजुर्ग, बच्चे, हृदय रोगी को सांस लेने में थोड़ी तकलीफ होगी। फेफड़ों के लिए यह हवा शुद्ध नहीं है। मौसम विशेषज्ञ व पर्यावरण के जानकार कैलाश पाण्डेय का कहना है कि सूचकांक स्तर 100 तक ही फेफड़ों के लिए बेहतर माना जाता है। इससे ऊपर की स्थिति में हृदय रोगी, बच्चे व बुजुर्ग को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। फेफड़े के लिए भी यह हवा ठीक नहीं है। ऐसे में ज्यादा बाहर निकलने से बचना चाहिए।
जानिए वायु शुद्धता सूचकांक का स्तर
0-50 अच्छा
51-100 मध्यम
101-150 संवेदनशील लोगों के लिए नुकसानदेह
151-200 नुकसानदेह
201-300 अधिक नुकसानदेह
301-500 खतरनाक
पिछले सात दिनों का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
मंगलवार 27
बुधवार 26.2
गुरुवार 26.0
शुक्रवार 25.8
शनिवार 26.0
रविवार 22.8
सोमवार 22.4