विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में 15 नवंबर के बाद गिरेगा पारा, सुबह-शाम बढ़ेगी ठिठुरन

Published: Thu, 12 Nov 2026 09:00 AM (IST)

गोरखपुर में 15 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट और सुबह-शाम ठंड बढ़ने की संभावना है। हालांकि, मौसम विशेषज्ञों के ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. 15-16 नवंबर के बाद तापमान में 4-5 डिग्री गिरावट संभव।

  2. इस बार सर्दी पिछले वर्षों की तुलना में कम प्रभावी रहेगी।

  3. पश्चिमी विक्षोभ और अल नीनो का असर रहेगा।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है। दिन का तापमान अभी 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह रहा है, जबकि सुबह और रात में ठंड महसूस होने लगी है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह हल्का कोहरा भी दिख रहा है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 15-16 नवंबर के बाद तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट संभव है। इससे सुबह और शाम ठंड बढ़ेगी, हालांकि इस बार सर्दी पिछले वर्षों की तुलना में कम प्रभावी रह सकती है।

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि अभी मौसम शुष्क है और पछुआ हवा चल रही है। अगले दो से तीन दिनों तक बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान गिर सकता है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से आने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर प्रदेश के उत्तरी जिलों से होते हुए पूर्वांचल तक पहुंचता है। नेपाल सीमा से सटे बहराइच और गोंडा की ओर से गुजरने वाले इस मौसमी सिस्टम से गोरखपुर मंडल में भी ठंड बढ़ सकती है।

ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह के समय दृश्यता एक से दो किलोमीटर के आसपास है। एक किलोमीटर या इससे कम दृश्यता पर कोहरे का प्रभाव अधिक माना जाता है। तापमान गिरने के साथ सुबह कोहरा बढ़ सकता है।

विशेषज्ञ का कहना है कि इस बार ठंड के मौसम में तापमान सामान्य से अधिक रहने के संकेत हैं। प्रशांत महासागर की समुद्री सतह का तापमान सामान्य से 1.2 से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

दिसंबर और जनवरी का सामान्य औसत तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रहता है। इस बार इसके सामान्य से एक से दो डिग्री अधिक रहने की संभावना है। ठंड पड़ेगी, लेकिन लंबे समय तक कड़ाके की सर्दी रहने की आशंका कम है। स्थानीय मौसम के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।