Weather News: पूर्वांचल के अधिकांश जिलों में मौसम हुआ सुहाना, हल्की बारिश के आसार
Gorakhpur Weather News गोरखपुर समेत पूर्वांचल के अधिकांश जिलों में मौसम सुहाना हो गया है। गोरखपुर में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद हल्की धूप हुई लेकिन कुछ देर बाद ही हल्की बूंदाबांदी ने उमस से राहत दी।
गोरखपुर। पूर्वांचल के अधिकांश जिलों खासकर गोरखपुर और बस्ती मंडल के जिलों में मौसम सुहाना हो गया है। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई तो कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा।
गोरखपुर में ऐसा है मौसम
गोरखपुर में सोमवार को आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद हल्की धूप हुई लेकिन कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम सुहाना हो गया। देवरिया और बस्ती में भी आसमान में बादल छाए रहे। कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ हल्की वर्षा भी हुई।
रविवार को गोरखपुर का तापमान
अधिकतम : 33.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम : 25.6 डिग्री सेल्सियस
आर्द्रता अधिकतम- 86 प्रतिशत
आर्द्रता न्यूनतम- 71 प्रतिशत
सूर्यास्त- 05.50 बजे
सूर्योदय कल- 05.46 बजे
रविवार को आसमान में बादल छाए रहे। बादलों के बीच से निकली धूप वातावरण में उमस बढ़ाती रही। दिन ढलने के बाद लोगों को उमस से थोड़ी राहत मिली।
तापमान अधिकतम न्यूनतम
गोरखपुर
26 सितंबर : 33.0 25.027 सितंबर : 34.0 25.0
देवरिया
26 सितंबर : 32.1 25.9(
27 सितंबर : 32.1 24.8
बस्ती
26 सितंबर : 32.4 25.1
27 सितंबर : 33.1 25.0
तापमान डिग्री सेल्सियस में
तेज हवा से मौसम सुहाना, कहीं-कहीं हल्की वर्षा
आसमान पर छाए रहे बादल, बीच-बीच निकली धूप भी
सिद्धार्थनगर में औसत से 44 प्रतिशत कम हुई वर्षा
सिद्धार्थनगर में इस बार औसत से 44 प्रतिशत कम वर्षा रिकार्ड दर्ज की गई है। उत्तर पूर्वी राजस्थान पर मध्यवर्ती क्षोभमंडल तक विस्तारित चक्रवाती परिसंचरण एवं वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ की परस्पर प्रतिक्रिया के प्रभाव एवंं प्रदेश के दक्षिणी भाग से गुजर रही पूर्वी-पश्चिमी द्रोणी के कारण बंगाल की खाड़ी से आ रही आर्द्र पुरवा हवाओं के प्रभाव से प्रदेश के तराई इलाकों में पिछले 24 घंटों तक अच्छी वर्षा का दौर जारी रहा। सोमवार के बाद इन क्षेत्रों में मानसून के कमजोर पड़ने की उम्मीद है। 26 सितंबर से वर्षा के वितरण एवं तीव्रता में कमी आने का अनुमान है।
पिछले 24 घंटे में बांसी एवं इटवा में क्रमशः 19.5 एवं 14 मिमी बारिश दर्ज की गई। सिद्धार्थनगर जनपद में मानसून ऋतु के दौरान अब तक कुल 572.1 मिलीमीटर वर्षा हुई है जो 1012.6 मिमी. के दीर्घकालिक औसत के सापेक्ष 44 प्रतिशत कम है। जनपद मानसून वर्षा की दृष्टि से अब भी अल्प श्रेणी में बना हुआ है। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने कहा कि दो दिनों से मौसम वर्षा वाला बना हुआ है। कल से इसमें कमी आने की संभावना है।