Weather News: पूर्वांचल के कई जिलों में आज और कल हो सकती है हल्की से मध्यम वर्षा
Gorakhpur Weather News गोरखपुर में अब भी बारिश के आसार बन रहे हैं। रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार रविवार व सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
गोरखपुर। पूर्वांचल के अधिकांश जिलों में अब भी आसमान में बादल छाए हुए हैं। गोरखपुर में सुबह से ही बदली है लेकिन उमस बरकरार है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि रविवार को भी गोरखपुर और आसपास के जिलों में कुछ छिटपुट बारिश होगी। मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के अनुसार दो दिन के लिए वर्षा की वायुमंडलीय परिस्थितियां तैयार हैं। ऐसे में 25 और 26 सितंबर को तेज हवा के साथ गरज-चमक के बीच वर्षा का झोंका आता रहेगा।
रोज बदल रहा है माैसम का मिजाज
शुक्रवार को गोरखपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। जबकि आर्द्रता 71 से 90 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई थी। ठंड की दस्तक के साथ सूरज के ढलने का समय घटता और निकले का समय भी बढ़ता जा रहा है। रातों लंबी होने और दिन के छोटे होने का सिलसिला शुरू हो गया है।
ऐसा था कल का मौसम
शनिवार को गोरखपुर का तापमान
अधिकतम : 33.0 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम : 24.4 डिग्री सेल्सियस
आर्द्रता अधिकतम- 88 प्रतिशत
आर्द्रता न्यूनतम- 78 प्रतिशत
सूर्यास्त- 05.51 बजे
सूर्योदय कल- 05.44 बजे
शनिवार को सुबह से शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। बादलों के बीच से निकल रही हल्की धूप ने उमस को बढ़ाए रखा। जिले के कुछ स्थानों पर कुछ देर के लिए हुई वर्षा भी उमस से राहत नहीं दे सकी।
ऐसा रहेगा आज का मौसम
गोरखपुर में रविवार को आसमान में बादल छाए हैं। कुछ स्थानों पर एक से दो बार हल्की से मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान है। देवरिया और बस्ती में भी शनिवार को आसमान में बादल के बने रहने का पूर्वानुमान है। कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ हल्की वर्षा के आसार हैं।
तापमान अधिकतम न्यूनतम
गोरखपुर
25 सितंबर : 32.0 25.0
26 सितंबर : 33.0 25.0
देवरिया
25 सितंबर : 32.6 25.9
26 सितंबर : 32.1 24.8
बस्ती
25 सितंबर : 32.4 25.1
26 सितंबर : 33.1 25.0
तापमान डिग्री सेल्सियस में।