Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather Update: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, अगले तीन दिन तक बरसेंगे बादल

Today Gorakhpur Weather News Update गोरखपुर में मौसम ने करवट बदल ली है। शनिवार देर रात में हुई झमाझम बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है। वहीं कल व परसों जिले के 75 प्रतिशत स्थानों पर बारिश हो सकती है।

By Pragati ChandEdited By: Published: Sun, 22 May 2022 12:35 PM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 12:35 PM (IST)
Gorakhpur Weather Update: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, अगले तीन दिन तक बरसेंगे बादल
बारिश के बाद बदला मौसम, रामगढ़ताल किनारे ऐसा दिखा नजारा। जागरण-

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गोरखपुर जिले में मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। यहां शनिवार देर रात आंधी- तूफान के साथ हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। वहीं रविवार यानी आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हैं। ठंडे मौसम ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी है।

loksabha election banner

आज से तीन दिन बरसेंगे बादल: गर्मी से बेहाल लोगों को आज से बड़ी राहत मिलने वाली है। आज से अगले तीन दिनों तक जिले में गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं। सोमवार व मंगलवार को जिले के 75 प्रतिशत स्थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने पूर्वानुमान जताया है कि बारिश की शुरुआत आज से ही हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मानसून दक्षिण मध्य बंगाल की खाड़ी और दक्षिण अरब सागर पर आने की संभावना है। इसके चलते रविवार से मंगलवार तक हल्की बारिश हो सकती है। इसके चलते तापमान में भी गिरावट आएगी। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

कभी धूप दिखी तो कभी बादलों ने डाला डेरा: शनिवार को भी जिले के कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। अन्य दिनों की अपेक्षा शनिवार अपेक्षाकृत ठंडा रहा। दिन में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। पिछले कई दिनों से लोगों को सुबह-शाम भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी। हालांकि शनिवार का दिन लोगों के लिए राहत भरा रहा।

दिन में कभी धूप दिखी तो कभी बादलों ने डेरा डाल लिया। दिन में पुरवा हवा चलने से तापमान में थोड़ी गिरावट आई। दिन का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस रहा । शाम को आंशिक रूप से बादल भी छा गए थे, लेकिन बारिश नहीं हुई। बता दें मई माह का औसत अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि रविवार से मंगलवार तक जिले में आंशिक रूप से बारिश होगी। मौसम लोगों के लिए राहत भरा रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.