Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather Update: गोरखपुर वासियों को गर्मी ने किया बेहाल, दोपहर बाद छाए रह सकते हैं बादल

Today Gorakhpur Weather News Update गोरखपुर जिले में गर्मी से बेहाल लोगों को अभी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। वहीं दोपहर बाद बादल छाएंगे पर बारिश के आसार नहीं है।

By Pragati ChandEdited By: Published: Thu, 19 May 2022 12:38 PM (IST)Updated: Thu, 19 May 2022 12:38 PM (IST)
Gorakhpur Weather Update: गोरखपुर वासियों को गर्मी ने किया बेहाल, दोपहर बाद छाए रह सकते हैं बादल
Weather in Gorakhpur Today: गोरखपुर वासियों को गर्मी ने किया बेहाल।

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गोरखपुर जिले में चिलचिलाती धूप और गर्मी सुबह से ही लोगों को बेहाल कर रही है। सुबह आठ बजे के बाद से ही सूरज अपने तीखे तेवर का आभास करा रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि दोपहर बाद आंशिक रूप से कुछ स्थानों पर बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि लोगों को इससे राहत मिलने के आसार नहीं हैं। इसकी वजह है गर्मी बरकरार रहेगी गुरुवार यानी आज दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। शुक्रवार को भी यही स्थिति रह सकती है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

loksabha election banner

बूंदाबांदी के बाद बढ़ी उमस: जिले में चार दिन पूर्व हुई बूंदाबादी के बाद से उमस बढ़ गई है। सुबह- शाम भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। गुरुवार सुबह से ही गर्मी महसूस की जा रही है। दिन में गर्मी और बढ़ने के आसार हैं। सुबह आठ बजे से ही धूप लोगों को चुभने लगी है। बुधवार को भी स्थिति यही थी। आठ बजे से ही धूप लोगों को बेचैन कर रही थी। दोपहर दो बजे के बाद गर्मी और बढ़ गई।

मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह मई के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह मई के औसत न्यूनतम तापमान से करीब करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। बता दें मई माह का औसत अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस है।

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि गुरुवार व शुक्रवार आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं , लेकिन इससे तापमान में गिरावट के आसार नहीं हैं। ऐसे में लोगों को गर्मी और बेचैन करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.