Move to Jagran APP

Weather News: सावन भर रूठे रहे बादल, गोरखपुर में अभी नहीं बन रहे बारिश के आसार

gorakhpur weather news update 10 august 2022 गोरखपुर में सावन सूखे में बीता। सावन भर न के बराबर बारिश हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले एक सप्ताह तक आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश नहीं होगी।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Wed, 10 Aug 2022 09:21 AM (IST)Updated: Wed, 10 Aug 2022 09:21 AM (IST)
गोरखपुर में बुधवार को आसमान में बादल छाए हुए हैं। - पंकज श्रीवास्तव

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। सावन में सिर्फ दो दिन शेष रह गए हैं। एक-दो दिन को छोड़ दिया जाए तो पूरे माह बादल रूठे रहे। बूंदाबांदी के बाद जिले में उमस बढ़ गई है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 15 अगस्त तक जिले में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा की भी संभावना है। इसके साथ ही साथ अगले तीन से चार दिनों तक तापमान में एक से दो डिग्री तक की बढ़त हो सकती है।

loksabha election banner

गर्मी से बेहाल हुए लोग

बुधवार सुबह से गर्मी से लोग परेशान देखे गए। धूप व नमी के मिश्रण से लोगों ने अधिक गर्मी महसूस की। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है। अगले कुछ दिनों तक दिन का अधिकितम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है।

ऐसा था कल का मौसम

मंगलवार को दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। लोगों ने हल्की गर्मी भी महसूस की। दिन का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यह अगस्त के औसत अधिकतम तापमान से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यह अगस्त के औसत न्यूनतम तापमान से करीब 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

अगस्त में अब तक हुई 115 मिलीमीटर वर्षा

जून-जुलाई में सिर्फ 340 मिलीमीटर वर्षा हुई है। यह जून-जुलाई के औसत का सिर्फ 63 प्रतिशत है। अगस्त माह में अब तक करीब 115 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है।

अगस्त का औसत तापमान

औसत अधिकतम-32.9 डिग्री सेल्सियस

औसत न्यूनतम- 25.9 डिग्री सेल्सियस

अगस्त की औसत वर्षा- 339.5 मिलीमीटर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.