Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather News: गर्मी ने किया बेहाल, शाम त‍क छा सकते हैं बादल

Gorakhpur Weather News गोरखपुर में चार द‍िन पहले हुई बूंदाबादी के बाद अब भीषण उमस व गर्मी पड़ रही है। सोमवार को सुबह से ही तीखी धूप रही ज‍िससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एक-दो द‍िन बाद मौसम में बदलाव की उम्‍मीद है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Mon, 16 May 2022 11:27 AM (IST)Updated: Mon, 16 May 2022 11:27 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: गर्मी ने किया बेहाल, शाम त‍क छा सकते हैं बादल
गोरखपुर में सोमवार को सुबह से ही भीषण गर्मी पड़ रही है। - जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गर्मी अब सुबह से ही लोगों को बेहाल कर रही है। आठ बजे के बाद से ही सूरज अपने तीखे तेवर का आभास करा रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने पूर्वानुमान ने जताया कि दोपहर बाद आंशिक रूप से कुछ स्थानों पर बादल छाए रह सकते हैं । जिले के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है । इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

loksabha election banner

सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। मंगलवार को भी यही स्थिति रह सकती है। अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के आसार गर्मी से मिल सकती है राहत

चार दिन पूर्व हुई बूंदा बादी के बाद से उमस बढ़ गई है। सुबह-शाम भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। सोमवार सुबह से ही गर्मी महसूस की जा रही है। दिन में गर्मी और बढ़ने के आसार हैं। सुबह आठ बजे से ही धूप लोगों को चुभने लगी है। रविवार को भी स्थिति यही थी।

सुबह से ही चुभने लगी धूप

रव‍िवार को आठ बजे से ही धूप लोगों को बेचैन कर रही थी। दोपहर दो बजे के बाद गर्मी और बढ़ गई। दिन का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह मई के औसत तापमान के करीब है। न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह मई के औसत न्यूनतम तापमान से करीब करीब एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।

इतना रहा मई का औसत तापमान

बता दें मई माह का औसत अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि सोमवार व मंगलवार की बूंदाबांदी से तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। दिन लोगों के लिए राहत भरा हो सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.