Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather News: लगातार बढ़ रहा अधिकतम तापमान, धूप के चलते महसूस हो रही गर्मी

गोरखपुर में मंगलवार से आसमान साफ रहेगा। मौसम साफ रहने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगी। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Mon, 15 Feb 2021 10:53 AM (IST)Updated: Mon, 15 Feb 2021 10:53 AM (IST)
गोरखपुर में मंगलवार से मौसम साफ रहेगा। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जेएनएन। बसंत पंचमी अर्थात मंगलवार से आसमान पूरी तरह साफ रहने के आसार हैं। दिन के अधिकतम तापमान में भी वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि मंगलवार से दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब जा सकता है।

loksabha election banner

अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगी

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने मंगलवार से आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम साफ रहने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगी। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। सुबह कोहरा छाया रह सकता है। रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। हालांकि 11 बजते-बजते चटख धूप हो गई। इसके चलते लोगों ने गर्मी महसूस की। करीब सप्ताह भर से लगातार दिन में हो रही चटख धूप के चलते लगातार अधिकतम तापमान में वृद्धि हो रही है। रविवार को दिन में दक्षिण पश्चिम से चलने वाली हवाओं की अधिकतम गति 09 किलोमीटर प्रति घंटे रही। आद्र्रता अधिकतम 93 व न्यूनतम 54 व अधिकतम 96 फीसद रही। दिन का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सोमवार को हवा दक्षिण पश्चिम से उत्तर पश्चिम की तरफ चलेगी। इनकी अधिकतम गति 5 से 11 किलोमीटर प्रति घंटे रहने के आसार हैं।

सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक रहा तापमान

रविवार को दिन का अधिकतम तापमान औसत अधिकतम तापमान से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। फरवरी माह का औसत अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस है। फरवरी माह का औसत न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस है, जबकि रविवार को न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.