Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather News: 39 डिग्री तक पहुंचा अधिकतम तापमान, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

गोरखपुर में शनिवार को तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। वातावरण में 63 व न्यूनतम 13 फीसद नमी रही। इसके चलते हीट इंडेक्स 40.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अपराह्न 3.30 बजे तक पछुआ हवाओं की अधिकतम गति 16 किलोमीटर प्रति घंटे रही।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sun, 11 Apr 2021 12:12 PM (IST)Updated: Sun, 11 Apr 2021 12:12 PM (IST)
Gorakhpur Weather News: 39 डिग्री तक पहुंचा अधिकतम तापमान, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम
गोरखपुर में गरमी बढ़नी शुरू हो गई है। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जेएनएन। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया कि आसमान साफ रहेगा। सुबह उत्तर पूरब से दक्षिण पूरब की तरफ हवाएं चलेंगी। पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे के बाद से हवाएं दक्षिण से उत्तर दक्षिण की तरह बहेंगी। अपराह्न दो बजे के बाद से धूल भरी हवाएं चलनी शुरू होंगी। हवाओं की अधिकतम गति 6 से 22 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। 

loksabha election banner

शनिवार दोपहर चटख धूप के चलते दिन का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। वातावरण में 63 व न्यूनतम 13 फीसद नमी रही। इसके चलते हीट इंडेक्स 40.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अपराह्न 3.30 बजे तक पछुआ हवाओं की अधिकतम गति 16 किलोमीटर प्रति घंटे रही। हीट इंडेक्स 40.3 डिग्री सेल्सियस रही। 

2.2 डिग्री सेल्सियस गिरा रात का तापमान 

पिछले चौबीस घंटे में रात के तापमान में 2.2 डिग्री की गिरावट आई है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन के अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। धूल भरी हवाएं चलेंगी। तापमान में भी वृद्धि होगी। 

पखवारे भर बाद सताएगी गर्मी

तापमान अभी से 39 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जबकि बीते वर्ष 26 मई को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस था। यह वर्ष 2020 का सर्वाधिक तापमान था।  मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आगामी 14 अप्रैल तक ही दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। पखवारे भर तापमान 44 डिग्री के करीब होगा। हीट इंडेक्स के चलते लोगों को गर्मी और अधिक महसूस होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.