Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather: रात में ठंड का प्रभाव, सुबह में हल्‍का कोहरा

विशेषज्ञ के अनुसार प्रदूषण बढऩे के कारण लोगों को इस समय वायुमंडलीय परिवर्तन देखने को मिल रहा है। सितंबर माह में औसत से अधिक वर्षा होने के कारण वातावरण में नमी है। इसके चलते सुबह नमी रह रही है।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 10:35 AM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 10:38 AM (IST)
Gorakhpur Weather: रात में ठंड का प्रभाव, सुबह में हल्‍का कोहरा
गोरखपुर में सोमवार को मौसम का दृश्‍य।

गोरखपुर, जेएनएन। रात पर ठंड का प्रभाव दिखना शुरू हो गया है। रविवार का न्‍यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्यिस रहा। सोमवार की सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा। लोगों को हल्‍की ठंड का आभास होगा। सुबह पुरवा हवा चलेगी तो 10 बजे के बाद से पछुआ बहेगी। हवा की गति 5 से 16 किलोमीटर प्रतिघंटे हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है और न्‍यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। मौसम विेशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय ने रविवार के लिए दिन का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 22.5 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का पूर्वानुमान जताया था।

loksabha election banner

हृदयरोगियों को सावधान रहने की जरूरत

उनका कहना है कि प्रदूषण बढऩे के कारण लोगों को इस समय वायुमंडलीय परिवर्तन देखने को मिल रहा है। सितंबर माह में औसत से अधिक वर्षा होने के कारण वातावरण में नमी है। इसके चलते सुबह नमी रह रही है। उन्होंने उद्योगों के चालू होने व वाहनों के अधिकाधिक प्रयोग होने से प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। रविवार शाम पांच बजे का वायु शुद्धता सूचकांक 157 माइक्रो ग्राम घन मीटर रहा। इस स्थिति में बुजुर्ग, बच्चे, हृदय रोगी को सांस लेने में थोड़ी तकलीफ होगी। फेफड़ों के लिए यह हवा शुद्ध नहीं है।

पिछले सात दिनों का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

सोमवार      22.0

मंगलवार     22.5

बुधवार       22.5

गुरुवार     22.1

शुक्रवार    22.9

शनिवार    22.0

रविवार     16.8


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.