Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather: सामान्य से गर्म हुआ दिन, 25 फरवरी तक 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है पारा

पिछले चौबीस घंटे में न्यूनतम पारा करीब ढाई डिग्री सेल्सियस लुढ़का है लेकिन शुक्रवार को उमस बरकरार रही। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि शनिवार को आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

By Satish chand shuklaEdited By: Published: Sat, 20 Feb 2021 11:00 AM (IST)Updated: Sat, 20 Feb 2021 11:33 AM (IST)
Gorakhpur Weather: सामान्य से गर्म हुआ दिन, 25 फरवरी तक 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है पारा
गोरखपुर में शनिवार को मौसम का दृश्‍य।

गोरखपुर, जेएनएन। सूरज के तेवर से पिछले कई दिनों से तापमान सामान्य से गर्म हो रहा है। फरवरी माह का औसत अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस है, लेकिन पिछले तीन दिन से तापमान सामान्य तापमान से अधिक है। औसत न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान औसत के बराबर रहा।

loksabha election banner

पिछले चौबीस घंटे में न्यूनतम पारा करीब ढाई डिग्री सेल्सियस लुढ़का है, लेकिन शुक्रवार को उमस बरकरार रही। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि शनिवार को आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहने का आसार है। आगामी 25 फरवरी तक अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

 शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा दक्षिण पश्चिम की तरफ चली। आद्र्रता अधिकतम 77 व न्यूनतम 49 फीसद रही। इसकी अधिकतम गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे रहा। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले तीन चार दिनों तक आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना है।

164 रहा एक्युआई

शुक्रवार को सुबह 11 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 164 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर रहा। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय का कहना है कि 100 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर तक की वायु फेफड़ों के लिए शुद्ध मानी जाती है।

आने वाले दिनों का संभावित तापमान

-तापमान डिग्री सेल्सियस में

दिन           न्यूनतम   अधिकतम    

20 फरवरी     12.8      27

21 फरवरी      13        28

22 फरवरी       14       29

23 फरवरी      14        30

24 फरवरी       15        31

25 फरवरी      15          31


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.