Gorakhpur Weather: नवंबर में ठंड ने तोड़ा सात वर्षों का रिकार्ड
नवंबर औसत से भी अधिक ठंडा रहा है। माह के अधिकतम तापमान का औसत नवंबर के पिछले 20 वर्षों के औसतम अधिकतम से 1.8 डिग्री कम ठंडा रहा है। नवंबर माह में पिछले सात वर्षों इतनी ठंडक नहीं पड़ी है। मौसम विशेषज्ञ इसे वायु मंडलीय प्रभाव बताते हैं।
गोरखपुर, जेएनएन। बीते नवंबर माह में ठंड ने बीते सात वर्षों का रिकार्ड तोड़ा है। नवंबर माह में दिन में औसत अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री है, लेकिन बीता नवंबर माह औसत से भी अधिक ठंडा रहा है। माह के अधिकतम तापमान का औसत नवंबर के पिछले 20 वर्षों के औसतम अधिकतम से 1.8 डिग्री कम ठंडा रहा है। नवंबर माह में पिछले सात वर्षों इतनी ठंडक नहीं पड़ी है। मौसम विशेषज्ञ इसे वायु मंडलीय प्रभाव बताते हैं।
किसी भी माह के औसत अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान की गणना उस माह के पिछले 20 वर्षों के आधार पर निर्धारित किया जाता है। नवंबर माह का औसत अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस है, लेकिन बीते सिर्फ एक माह का औसत अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले सात वर्षों में नवंबर माह में दिन इतनी ठंडक किसी माह में नहीं पड़ी है। उससे पूर्व नवंबर 2013 में औसत अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा है।
सात वर्षों में इन दिन बड़ी सबसे अधिक ठंड
पिछले सात वर्षों में नवंबर माह के मौसम पर गौर किया जाए तो 25 नवंबर 2017 की रात सबसे ठंडी रही। इन दिन न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि बीते माह का सबसे ठंडा दिन 23 नवंबर रहा है। इस दिन तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा है।
वर्ष 2018 में न्यूनतम का औसत 14.3 डिग्री
पिछले तीन वर्षों के न्यूनतम तापमान में सबसे कम तापमान नवंबर 2018 का रहा है। 2018 नवंबर के न्यूनतम तापमान का औसत 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा है, जबकि बीते माह के न्यूनतम का औसत 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा है।
जानिए पिछले आठ वर्षों में नवंबर माह का अधिकतम व न्यूनतम तापमान का औसत(डिग्री सेल्सियस में)
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2013 27.4 13.3
2014 28.7 12.8
2015 30.0 15.3
2016 28.6 13.6
2017 29.4 14.2
2018 29.5 14.3
2019 29.1 16.2
2020 28.1 14.5