विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अब शायद गोरखपुर को स्पेन बताने की जरूरत न पड़े'... रवि किशन के घर के बाहर जलभराव पर कांग्रेस ने कसा तंज

Published: Mon, 28 Sep 2026 12:22 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2026 12:26 PM (IST)

कांग्रेस ने गोरखपुर में जलभराव को लेकर भाजपा सांसद रवि किशन पर तंज कसा है। सांसद के आवास के बाहर ...और पढ़ें

HighLights

  1. कांग्रेस ने गोरखपुर में जलभराव पर भाजपा सांसद रविकिशन को घेरा।

  2. सांसद के आवास के बाहर 15 घंटे से अधिक समय तक पानी भरा रहा।

  3. कांग्रेस ने रविकिशन के 'गोरखपुर को स्पेन' बताने वाले बयान पर तंज कसा।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। महानगर में जलभराव पर कांग्रेसियों ने सरकार को घेरा है। इंडियन नेशनल कांग्रेस, उत्तर प्रदेश के अधिकृत फेसबुक पेज पर 'गोरखपुर हमें स्पेन लगता है' वाले सांसद रविकिशन के बयान पर तंज कसते हुए लिखा गया है कि, 'बारिश हुई तो स्पेन उनके (रविकिशन) घर तक पहुंच गया।'

इसके साथ हंसने की ईमोजी लगी है। आगे लिखा है, 'भाजपा सांसद का आवास ही पानी में डूब गया-अब शायद गोरखपुर को स्पेन बताने की जरूरत नहीं पड़ेगी, नजारा खुद बोल रहा है।'

इसे 154 लोगों ने शेयर किया है और 158 ने कमेंट किए हैं। एनएसयूआई के आदित्य शुक्ल ने सांसद रविकिशन के नौकायन स्थित आवास पर पहुंचकर जलभराव में वीडियो बनाया। बताया कि 15 घंटे बीतने के बाद भी रविवार को सांसद के आवास के सामने से पानी नहीं निकला है। यह स्थिति तब है जब तेज धूप हुई है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में जलभराव: अंडरपास में फंसी भाजपा एमएलसी की BMW कार, लंबा जाम लगा तो बुलाई गई क्रेन