विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी से गुजरात जाना हुआ आसान: गोरखपुर-वडोदरा पूजा स्पेशल के 8 फेरे, छपरा और मऊ को भी राहत

Published: Wed, 16 Sep 2026 11:10 AM (IST)

त्योहारों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गोरखपुर से वडोदरा, छपरा से आनंद विहार और मऊ से ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. गोरखपुर-वडोदरा के बीच चलेगी साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन।

  2. छपरा-आनंद विहार और मऊ-अंबाला कैंट भी मिलेंगी ट्रेनें।

  3. त्योहारों में यात्रियों की भीड़ कम करने को रेलवे का निर्णय।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गुजरात आवागमन करने वाले पूर्वांचल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहारों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर से बडोदरा के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार 09111/09112 नंबर की वडोदरा-गोरखपुर-वडोदरा साप्ताहिक पूजा स्पेशल आठ फेरा में चलाई जाएगी। यह ट्रेन वडोदरा से 05 अक्टूबर से 23 नवम्बर तक प्रत्येक सोमवार को तथा गोरखपुर से 07 अक्टूबर से 25 नवम्बर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। इस ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06,
शयनयान श्रेणी के 06 समेत कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।

इसके अलावा गोरखपुर के रास्ते छपरा से आनंदविहार के बीच आठ फेरा में पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी। 05085/05086 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा वाया गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल छपरा से 06 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को तथा आनन्द विहार टर्मिनल से 07 अक्टूबर से 25 नवम्बर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी।

गोरखपुर के रास्ते मऊ से अंबाला के बीच भी नौ फेरा में पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। 05301/05302 नंबर की मऊ-अम्बाला कैंट-मऊ वाया गोरखपुर साप्ताहिक मऊ से 01 अक्टूबर से 26 नवम्बर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा अम्बाला कैंट से 02 अक्टूबर से 27 नवम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- छठ-दिवाली पर नहीं होगी टिकटों की मारामारी, अमृत भारत की रेक से चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें

  • 09111 वडोदरा-गोरखपुर स्पेशल वडोदरा से शाम 07.00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन गोधरा, रतलाम, कोटा, भरतपुर, टुण्डला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग और गोंडा होते हुए दूसरे दिन रात 11:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
  • 09112 गोरखपुर-वडोदरा स्पेशल गोरखपुर से सुबह 05.00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बस्ती, गोंडा, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, टुंडला, ईदगाह आगरा, कोटा, रतलाम, गोधरा होते हुए दूसरे दिन सुबह 08:35 बजे बडोदरा पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- UP रोडवेज के आउटसोर्स परिचालकों के लिए खुशखबरी, अब संविदा पर होगी तैनाती; प्रति किमी मानदेय भी बढ़ा