विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में बनेगी उत्तर प्रदेश की पहली फॉरेस्ट्री और हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी, शिलान्यास की तैयारियां तेज

Published: Mon, 26 Oct 2026 08:03 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2026 08:04 PM (IST)

गोरखपुर के भारीवैसी में उत्तर प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय के शिलान्यास समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं।

गोरखपुर में बनेगी यूपी की पहली फॉरेस्ट्री और हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी।

गोरखपुर में बनेगी यूपी की पहली फॉरेस्ट्री और हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी।

HighLights

  1. गोरखपुर में यूपी की पहली वानिकी विश्वविद्यालय का शिलान्यास।

  2. 123 एकड़ में 491 करोड़ रुपये से होगा निर्माण।

  3. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिलान्यास कार्यक्रम प्रस्तावित।

संवाद सूत्र, गोरखपुर। कैंपियरगंज वन क्षेत्र के भारीवैसी में वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय के शिलान्यास समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को लोक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने हेलीपैड निर्माण के लिए स्थल का निरीक्षण किया। वहीं, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) वैभव शर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

भारीवैसी में प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की स्थापना होगी। 123 एकड़ क्षेत्रफल में 491 करोड़ रुपये से विश्वविद्यालय का निर्माण होना है। शासन की ओर से इस पर मोहर लग गई है। बजट भी जारी हो गया है।

दो नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिलान्यास का कार्यक्रम प्रस्तावित है। समारोह को लेकर प्रशासनिक अमला और संबंधित विभाग तैयारियों में जुटे हैं। रविवार को डीएफओ ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया था।

C-496-1-GKP1339-580062

सोमवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने हेलीपैड बनाने के लिए स्थल निरीक्षण किया। चिह्नित की गई भूमि को मशीन द्वारा समतल किया जा रहा है। इस दौरान कैंपियरगंज के एसडीएम, सीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

शिलान्यास समारोह की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता

कैंपियरगंज ब्लॉक सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी की अध्यक्षता में हुई। इसमें भारीवैसी में प्रस्तावित वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय के शिलान्यास समारोह को सफल बनाने की तैयारियों पर चर्चा की गई। विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कार्यकर्ताओं से समारोह को सफल बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि यह समारोह ऐतिहासिक होगा। इसके लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर तैयारियों में जुटे हैं। जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने जंगल कौड़िया, पीपीगंज, कैंपियरगंज और सोनौरा मंडल के अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की सफलता के लिए पूरी तत्परता से जुटने का आह्वान किया।

बैठक में प्रभारी डॉ. राजेंद्र निषाद, पीपीगंज के चेयरमैन लक्ष्मण विश्वकर्मा, चौमुखा चेयरमैन प्रतिनिधि गोपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख अश्वनी जायसवाल, जंगल कौड़िया के ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव, विजय शंकर यादव, गणेश दत्त त्रिपाठी, संगम दुबे, राकेश चौधरी, डोरा सिंह, गौतम सिंह, अजय गिरि, सुशील पांडेय आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- UP PET परीक्षा से रोडवेज को हुई 30 लाख की कमाई, लखीमपुर में 27 हजार यात्रियों ने किया सफर